बड़ामलहरा(छतरपुर)। विगत दिन बड़ामलहरा के बंधा तिराहा के पास करीब 70 मजदूर किसी ट्रक के सहारे पहुंचे, जिनकी मेडिकल टीम द्वारा जांच की गई एवं एसडीएम, सीईओ जनपद पंचायत बड़ामलहरा के साथ मिलकर भोजन की व्यवस्था एवं बस की व्यवस्था कर प्रवासी मजदूरों को खजुराहो तक पहुंचाया गया।
बता दें कि इनकी सहायता के लिए सेवादल कांग्रेस जिलाअध्यक्ष श्रीमती दीप्ति पांडे आगे आई, श्रीमती पांडे छतरपुर से बडामलहरा आ रही थी उसी दौरान जब मजदूरों और बहार से आते लोगों की समस्या संज्ञान में आई तो उन्होंने तुरंत विधायक कुंवर प्रधुम्न सिंह लोधी से फोन पर सहयोग के लिए बात की।
जिसके बाद विधायक महोदय ने स्थानीय अधिकारियों को इसकी जानकारी देकर उक्त जांच की बात कही।
● दीप्ति पांडे ने बताया कि...
मानवता की वेदना की पराकाष्ठा है और सरकार निष्फल कल रात 9:00 बजे के लगभग बड़ा मलहरा से जब मैं आ रही थी बड़ामलहरा के वांधा तिराहे के पास कर्नाटक बेंगलुरु से 70 '80 लोग जिसमें छोटे छोटे बच्चे और महिलाएं भी थे भूख से परेशान पैदल चलकर इतनी लंबी यात्रा जब महिला सेवादल कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीमती दीप्ति पांडे जी एसडीएम महोदय को फोन किया तो उनका जवाब संतोष जनक नहीं मिला जिस पर मैंने विधायक जी को अवगत कराया जहां एसडीएम उनके लिए कुछ न कर पाने की बात कर रहे थे वहीं 10 मिनट के अंदर उन बेसहारा लोगों के पास प्रशासन डॉक्टर और वाहन पहुंच गए यानी कहीं ना कहीं हम अपनी जिम्मेदारियों से बच रहे हैं स्थानीय जनप्रतिनिधि ने भी सहयोग किया टिंकू भैया ने तत्काल उनके भोजन की व्यवस्था करने के लिए।