Translate

रविवार, 21 जून 2020

थाना देवेन्द्रनगर मे पकड़ा गया 07 साल से फरार सम्पत्ति सम्बंधी स्थाई वारंटी।


//रमेश अग्रवाल//
नेटवर्क पन्ना। पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा सम्पूर्ण थाना प्रभारियो को सम्पत्ति संबधी प्रकरणो मे फरार स्थाई वारंटियो की तलाश पतारसी कर गिरफ्तार करने के सम्बंध मे निर्देशित किया गया था जिसके पालन मे थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर डी.के सिह द्वारा टीम गठित कर सम्पत्ति सम्बंधी फरार स्थाई वारंटियो की तलाश की गई। आज दिनांक 21.06.2020 को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पन्ना के प्रकरण के 194/14 धारा 379 भादवि मे फरार स्थाई वारंटी धर्मेन्द्र उर्फ छुट्टन पिता रामनिहोर उर्फ चुनकू गुप्ता उम्र 27 साल निवासी रौली जिला कर्बी की तलास हेतु थाना से टीम रवाना की गई थी जो कर्बी मे मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि स्थाई वारंटी अपने घर मे मौजूद है जिसकी गिरफ्तारी हेतु थाना से रवाना शुदा टीम ग्राम रौली थाना भरतपुर जिला कर्बी उ.प्र. जाकर वारंटी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया जिसे आज दिनांक 21.06.2020 को माननीय न्यायालय पन्ना पेश किया गया है।  पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा उक्त टीम को पुरूष्कृत करने की घोषणा की गई है।
   उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर धर्मेन्द्र कुमार सिह, सउनि. राकेश सिह बघेल, प्र. आर श्रीकांत पाठक, आर मुकेश शर्मा, सत्यवीर सिह, रामकरण प्रजापति,आदित्य कुशवाहा, राजू साहू, महेश सिह का सराहनीय योगदान रहा ।