//रमेश अग्रवाल//
नेटवर्क पन्ना। 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर भारत सरकार आयुष मंत्रालय के दिशा निर्देशों के अनुसार पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी सम्पूर्ण प्रदेश के साथ साथ कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून का आयोजन घरों पर ही किया गया। लोगों द्वारा पूरे उत्साह के साथ घरों में सोशल डिस्टेंसिंग रखते हुए योग क्रियाएं की गई। शिक्षा विभाग द्वारा भी योग दिवस का आयोजन किया गया इस आयोजन में कम से कम लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग रखते हुए शामिल किया गया। पूरे जिले में अधिकारियों कर्मचारियों जनप्रतिनिधियों पत्रकारों के साथ-साथ युवक-युवतियों एवं बच्चों ने योग करके अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया। क्षेत्रीय सांसद विष्णुदत्त शर्मा,पन्ना विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सतानन्द गौतम,भाजपा महिला जिला मंत्री अमिता बागरी,योग प्रशिक्षक एस के समेले,बीएमओ देवेन्द्रनगर डॉ अभिषेक जैन ने भी स्वस्थ मन व स्वस्थ तन के लिये योगासन किया। पूर्व मंत्री व पन्ना विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग व्यायाम न केवल हमारे शरीर को बदलता है।
यह हमारे दिमाग,दृष्टिकोण और मनोदशा को भी बदलता है,प्रतिदिन योग करे और निरोग रहे।
देवेन्द्रनगर में भी अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर घर घर किया योग
तहसील देवेन्द्रनगर में भी छठवें अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर शासकीय व अशासकीय विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों सहित आमलोगों द्वारा शासन के आदेशानुसार कोरोना वायरस से बचाव हेतु इस बार सभी ने अपने अपने घरों में रहकर सुबह 7 बजे से योगाभ्यास व प्राणयाम किया।
वहीं बीएमओ डॉ अभिषेक जैन ने बताया कि कोरोना वायरस व अन्य बीमारियों से बचने हेतु नित्य योग करने के लिये प्रेरित किया है। इससे व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।






