Translate

गुरुवार, 11 जून 2020

तीन दिन के अंदर फिर ज्ञापन :- युवा जन चेतना समिति नें शासन की महत्वाकांक्षी योजना "जन सुनवाई" पर उठाये सवाल।


●  7 सालों से मांस की दुकानों को नगर से सुनिष्चित स्थान पर पहुंचानें के लिए दिये जा रहे आवेदन आज तक नहीं हुई सुनवाई।

//रमेश अग्रवाल//
 नेटवर्क पन्ना। नगर की युवा जन चेतना समिति द्वारा एक बार फिर प्रषासन को नगर से मांस की दुकानों को हटा कर यथा स्थान पर स्थापित करनें के लिए ज्ञापन दिया समिति नें शासन की महत्वाकांछी योजना जनसुनवाई पर सवाल खडे करते हुये कहा कि इस योजना का लाभ जनमानस को नहीं मिल पा रहा है शासन द्वारा जनसुनवाई इसलिए प्रारंभ की गई ताकि लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा सके परन्तु लगातार पिछले 7 सालों से एक ही समस्या पर अनेकों बार ज्ञापन देने के बाद भी निराकरण न होने से जनता का विष्वास इस योजना से उठता नजर आ रहा है। समिति नें अपनें ज्ञापन में प्रषासन को 4 दिवस का अल्टीमेटम देते हुये कहा कि यदि प्रषासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई तो नगर की युवा जन चेतना समिति एवं युवा समाज सेवी विवष होकर धरना प्रदर्षन के लिए बाध्य होगे जिसकी समस्त जबाबदारी प्रषासन की होगी गुरूवार को ज्ञापन सौपने वालों में युवा जन चेतना समित  अध्यक्ष प्रभाशंकर गर्ग,चन्द्रभूषण गौतम , तरूण लटौरिया, अंकित पाठक,जीतेन्द्र बेहरे,दीपक सिंह,जीतेन्द्र जायसवाल,इन्द्र जीत,अनुज बागरी,सुकपाल सिंह, गोलू वर्मन सहित समित के सदस्य मौजूद रहे।