Translate

मंगलवार, 9 जून 2020

पन्ना। 12 साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार देवेन्द्रनगर थाना क्षेत्र का मामला।


//रमेश अग्रवाल//
नेटवर्क पन्ना। पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा सम्पूर्ण थाना प्रभारियो को फरार स्थाई वारंटियो की तलाश पतारसी कर गिरफ्तार करने के सम्बंध मे निर्देशित किया गया था जिसके पालन मे थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर द्वारा टीम गठित कर स्थाई वारंटियो की तलाश की गई। जो मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई की आरोपी मनोज कुमार शर्मा पिता रामभजन शर्मा उम्र 35 साल निवासी मदनगोपाल टोला नागौद का अपने घर मे छिपा हुआ है। जिसकी गिरफ्तारी हेतु थाना से सउनि. राकेश सिह परिहार को मय टीम के आरोपी की गिरफ्तारी हेतु रवाना किया गया जिसे आज दिनांक 09.06.2020 को माननीय दिनेश सिह राणा न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी पन्ना के प्रकरण के 868/08 धारा 279, 304ए भादवि  के स्थाई वारंटी मनोज कुमार शर्मा पिता रामभजन शर्मा उम्र 35 साल निवासी मदनगोपाल टोला नागौद जिला सतना को गिरफ्तार किया गया जिसे आज दिनांक 09.06.2020 को माननीय न्यायालय पन्ना पेश किया गया है।
   उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर श्री धर्मेन्द्र कुमार सिह, सउनि. राकेश सिह बघेल, सउनि. एम. एल. कोल, आर महरवान सिह, राजकुमार, मुकेश शर्मा, रामकरण प्रजापति, महिला आर दीपा गुप्ता शासकीय बाहन चालक प्रमोद प्रजापति का सराहनीय योगदान रहा ।