//रमेश अग्रवाल//
नेटवर्क पन्ना। माध्यमिक शिक्षा मंडल की हायर सेकेण्डरी वार्षिक परीक्षा के शेष रहे प्रश्न पत्रों की परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। परीक्षाओं के आयोजन में शासन द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों एवं कोविड-19 संक्रमण फैलाव से बचाव के लिए दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है।
कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा ने आज मनहर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तथा उत्कृष्ट उमावि पन्ना में स्थापित परीक्षा केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों के बैठने की व्यवस्था के साथ परीक्षा केन्द्र की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। परीक्षा केन्द्र में उन्होंने परीक्षा सम्पन्न करा रहे शिक्षकों से चर्चा कर निर्देश दिए कि कोविड-19 के तहत शासन द्वारा दिए गए निर्देशों का कडाई से पालन करें। प्रत्येक परीक्षार्थी की स्क्रीनिंग के साथ हांथ सेनेटाइजर एवं सोशल डिस्टेंसिंग रखी जाए। परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी को किसी भी कठिनाई का सामना न करना पडे इस बात का ध्यान रखें।।
