Translate

शुक्रवार, 26 जून 2020

बड़ामलहरा। कोविड -19 महामारी की रोकथाम के लिए क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने की विभिन्न टीमें गठित।

//दिलीप अग्रवाल//
बड़ामलहरा(छतरपुर)। कोरोना कोविड -19 महामारी की रोकथाम व उससे नागरिकों के स्वास्थ्य के बचाव हेतु बि.खं. क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अलग अलग टीमें गठित की हैं। टीम द्वारा लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण व स्वाव सेंपल लिए जा रहे है।
      टॉस्क फोर्स सचिव डॉ हेमन्त मरैया ने बताया कि,  कोरोना महामारी से बचाव हेतु नागरिकों का लगातार  स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। ग्रामीण स्तर पर अलग अलग टीम तैयार की गई है। डॉ केपी बमोरिया , डॉ दीपक राठौर , डॉ मोहित राजपूत, डॉ नितिन पांडे,  डॉ अरुण शुक्ला, डॉ हरगोविंद राजपूत, डॉ धीरज सोनी बीईई अलका राय  बीपीएम दयाराम अहिरवार, स्टॉफ नर्स संध्या शर्मा, गौस अहमद की टीम ने बाहर से आये 15 व  बड़ामलहरा,  सड़वा, बंधा चंदौली,  बूदोर, घुरावली अंधियारा, में स्थित नियंत्रण क्षेत्र  के 3 सौ 91 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की और  6 सौ 63 लोगों  की फॉलोअप जांच की। जांच में 10 लोगों में सर्दी, खाँसी, जुखाम के लक्षण मिले हैं उनका, स्वाब सेम्पल लेकर जांच लेब भेज दिया। उन्होंने बताया कि,22 से 25 जून तक 19 सेम्पल में 17 रिपोर्ट निगेटिब आई और 2 रिपोर्ट आना बाकी है।