//दिलीप अग्रवाल//
भगवां/बड़ामलहरा(छतरपुर)। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से छत में बैठा युवक घायल हो गया।
जानकारी के मुताबिक, राजपाल पिता करन सिंह ठाकुर(35) निवासी मड़ीखेरा थाना भगवां आकाशीय बिजली की चपेट में आने से घायल हो गया। बताया जाता है कि, गुरुवार शाम 5 बजे के आसपास वह अपने घर की छत पर बैठा था। उसी समय घर के बाजू में स्थित बिजली के खंभे पर तेज कड़क व चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरी। बिजली की चिंगारी के अंश उसके सिर में लगने से वह घायल हो गया। घायल को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। इलाज के बाद वह खतरे से बाहर है।