//रमेश अग्रवाल//
नेटवर्क पन्ना। कोतवाली पन्ना अंतर्गत पन्ना चौकी सिविल लाइन में आज दिनांक 3 जून को पुलिस अधीक्षक पन्ना मयंक अवस्थी द्वारा अबैध रुप से हथियार रखने वालो के खिलाफ निर्देश दिये दये है। इसी तारतम्य में उपनिरीक्षक अभिषेक कुमार पाण्डेय को मुखबिर से सूचना मिली कि दहलान ताल हनुमान मन्दिर के पास मंगूरे अहिरवार कट्टा कारतूस लेकर कोई अपराध करने की नियत से घूम रहा है। सूचना की तस्दीक व रेड कार्रवाई हेतु हमराह स्टाफ राहगीर गवाहन मोनू मिर्जा पिता अब्दुल सलाम निवासी किशोरगंज मोहल्ला पन्ना को सूचना से अवगत कराकर सहमति प्राप्त कर हमराही बल प्र.आर. 278 अशोक शर्मा आर. 606 राकेश पटेल आर. 48 रोहित बागरी, आर. 328 कमलेश व्यास सै. 249 मुन्नालाल के मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचा जो मंगूरे अहिरवार दाहिने हाथ मे कट्टा लिये दिखा तथा पुलिस को आता देखकर भागने का प्रयास किया जिसे हमराह स्टाफ की मदद से घेराबंदी कर पकडा नाम पता पूछा तो अपना नाम अन्नू उर्फ मंगूरे अहिरवार पिता धन्नूलाल अहिरवार उम्र 26 साल निवासी इन्द्रपुरी कालोनी पन्ना का होना बताया जिसके कब्जे से एक 315 बोर का कट्टा व एक जिंदा कारतूस मिला जिससे कट्टा कारतूस के संबंध मे लाइसेंस माँगा जो कोई लायसेंस होना नहीं बताया जिससे आरोपी मंगूरे अहिरवार से कट्टा कारतूस मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त किया आरोपी का कृत्य अपराध धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का पाया जाने से विधिवत् गिरफ्तार किया गया आरोपी के विरुद्ध अप. क्र. 474/20 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया। उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी थाना कोतवाली निरी. हरि सिह ठाकुर , चौकी प्रभारी सिविल लाइन उनि अभिषेक पाण्डेय , प्र.आर. 278 अशोक शर्मा आर. 606 राकेश पटेल आर. 48 रोहित बागरी, आर. 328 कमलेश व्यास सै. 249 मुन्नालाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।