Translate

बुधवार, 3 जून 2020

पन्ना। परीक्षार्थी बगैर किसी डर के परीक्षाओं की तैयारियां करें: कलेक्टर



//रमेश अग्रवाल//
नेटवर्क पन्ना। आगामी 09 से 16 जून तक हायर सेकेण्डरी सर्टिफिकेट एवं हायर सेकेण्डरी व्यवसायिक पाठ्यक्रम की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इन परीक्षाओं में भाग लेने वाले परीक्षार्थी मन लगाकर परीक्षाओं की तैयारी करें। मन में किसी भी तरह की शंका अथवा डर महसूस न करें। प्रत्येक परीक्षार्थी का जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक सहयोग किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परीक्षा केन्द्र पर 01 घण्टे पहले पहुंच जाएं। परीक्षा कक्ष में प्रवेश के पूर्व सभी की थर्मल स्क्रीनिंग होगी। यह एक साधारण जांच है सभी विद्यार्थी अनिवार्य रूप से कराएं।
               परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। सामान्य विद्यार्थी के लिए प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दृष्टिहीन मूकबधिर दिव्यांग नियमित विद्यार्थियों की परीक्षाएं दोपहर 02 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएंगी।
          सभी विद्यार्थी कोरोना संक्रमण रोकने संबंधी नियमों के तहत मुंह, नाक पर मास्क या कपडा बांधने के साथ आने जाने व परीक्षा केन्द्र में फिजिकल डिस्टेंसिंग करते हुए बैठें।