Translate

शुक्रवार, 5 जून 2020

छतरपुर। जिले में शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव के 5 नए मामले आये सामने।



नेटवर्क छतरपुर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.विजय पथोरिया द्वारा अवगत कराया गया है कि आज प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार जिले में 5 नये कोरोना पाॅजिटिव मरीज पाए गए हैं। इस प्रकार अब जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 34 हो गई है और  एक्टिव कोरोना पाॅजिटिव मरीज की संख्या 17 हो गई है। प्राप्त विस्तृत जानकारी के अनुसार 3 कोरोना पाॅजिटिव मरीज चंदला मे, एक ग्राम कालापानी और एक ग्राम पनागर में पाए गए हैं।