Translate

शुक्रवार, 5 जून 2020

निवाड़ी। महिला कांग्रेस द्वारा "गरिमा अभियान" की शुरुआत।



//विवेक भास्कर//
नेटवर्क निवाडी।  जरूरतमंद महिलो के लिए स्वास्थ्य माहवारी स्वच्छता अभियान के तहत शहर महिला कांग्रेस का अभियान शुरू  जीना है सम्मान के साथ बढ़ना है अभियान के साथ समय निभा रहा है ।
हाथ भी बढ़ा रहा है। सुविधा सुरक्षा जिमेदारी महिला कांग्रेस की पूरी तैयारी   
   राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्य्क्ष सुश्री सुष्मिता देव जी व मध्य्प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्य्क्ष श्रीमती मांडवी चौहान जी व प्रदेश महासचिव किरन अहिरवार पूर्व प्रत्याशी टीकमगढ संसदीय के आह्वान पर  जरूरतमंद महिलाओं की माहवारी में स्वाथ्य सुरक्षा को लेकर "गरिमा अभियान "सेनेटरी नेपकिन,साबुन का वितरण का ग्राम राजापुर, मंथरा, बरुआ, लडवाई किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय कमलनाथ जी व माननीय ब्रजेन्द्र सिह राठौर पूर्व मंत्री जी के सहयोग से महिलाओ पुरुषो व बच्चों को मास्क, सेनेटाईजर गलब्स का वितरण किया गया ।
महिला कांग्रेस की अध्य्क्ष श्रीमती  संपत चोधरी जिला निवाडी ने गरिमा अभियान की शुरूआत की। जिसमे महिलाओं को सेनेटरी नेपकिन का वितरण किया गया महिलाओं में उनके स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता लाना जरूरी है जिससे उन्हें स्वस्थ संबंधी कोई परेशानी न हो ।
इस अभियान में जिला उपाध्यक्ष श्रीमती शीला अहिरवार व ब्लॉक अध्यक्ष वीरा कुशवाहा सहित अनेक महिला कार्यकर्ता उपस्थित रही ।