//रमेश अग्रवाल//
नेटवर्क पन्ना। जिले के देवेन्द्रनगर थाना क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 20.05.2020 को फरियादी दीनदयाल कोरी पिता विश्राम कोरी उम्र 45 साल नि. बडागाव का थाना उपस्थित आकर जवानी रिपोर्ट किया कि दिनांक 19.05.2020 को खकरी हटाने के विवाद को लेकर राजू यादव अपने साथी लोकन यादव, शंकर आदिवासी व गजराज यादव के साथ मिलकर फरियादी दीनदयाल एवं उसकी पत्नी मुन्नी बाई तथा लडकी आशा को कुल्हाडी, लाठी डंडे से मारपीट कर चोटे पहुचाना तथा अश्लील जातिसूचक गालिया देकर अपमानित करना एवं जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट पर थाना देवेन्द्रनगर मे एसएसटी एक्ट एवं अन्य धाराओ पर अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान् मयंक अवस्थी पुलिस अधीक्षक महोदय पन्ना द्वारा थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर को तत्काल आरोपियो को गिरफ्तार करने हेतु आदेशित किया गया जिसके पालन मे श्रीमान् अति. पुलिस अधीक्षक महोदय पन्ना श्री बी.के. एस परिहार एवं श्रीमान् एसडीओपी महोदय पन्ना श्री आर. एस. रावत के निर्देशन मे थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर निरी. डी. के. सिह द्वारा थाना के बल के साथ आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किये गये जो कल दिनांक 08.06.2020 को आरोपीगणो 1. राजू यादव उर्फ शिवसिह यादव पिता मलखान सिह उम्र 40 साल निवासी मडैयन हाल बडागाव
2. लोकेन्द्र सिह उर्फ लोकन यादव पिता स्व. फूल सिह यादव 30 साल निवासी बडागाव बगला
3. शंकर आदिवासी पिता स्वं. गुलब्बी आदिवासी उम्र 42 साल नि. दौवन टोला
4.गजराज यादव पिता स्व. फूल सिह यादव उम्र 45 साल निवासी बडागाव बगला को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना मे प्रयुक्त आलाजर्ब जप्त किया जाकर आज दिनांक 09.06.202 को जेआर पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर श्री धर्मेन्द्र कुमार सिह, सउनि. राकेश सिह बघेल, प्र. आर कमलेश सिह, आर सत्यबीर सिह, आदित्य कुशवाहा, भरत पाण्डेय, राजकुमार, रामकरण, राजू साहू सैनिक राजेश नायक, रामसजीवन बागरी व चालक आर प्रमोद प्रजापति का सराहनीय योगदान रहा ।