Translate

शुक्रवार, 12 जून 2020

नौगांव। शराब की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग मौके पर कई दमकल गाड़ियां...देखिए वीडियो।



//रितिक सोनी//
नौगांव(छतरपुर)। नौगांव की कॉक्स दिस्लारी फैक्ट्री में अज्ञात कारणों के चलते लगी आग सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की गाडियो ने आग पर काबू पाया जिसमे कई करोडो के नुकशान की बात की जा रही है मालिक द्वारा लेकिन सुबह होते ही जैसे ही आग की खबर मीडिया कर्मियो को लगी तो कॉक्स डिसलरी के मालिक ने कुछ समय के लिए मीडिया कर्मियो को कॉक्स डिस्लरी के अंदर आने पर प्रतिबन्ध लगा दिया और कह दिया गया की एक्साइज विभाग के अधिकारियो ने मना किया है जब आग लगने की घटना हुई है तो उस घटना से मीडिया को आखिर दूर रखने की वजह क्या है सूत्रो की माने तो जो कॉक्स डिसलरी के मालिक करोडो का नुकशान बता रहे है वहा वास्तविकता में नुकशान सिर्फ कुछ लाखो का हुआ है और उस नुकशान को करोडो में बताया जा रहा है जिससे कही न कही कॉक्स दिस्लरी संचालक और एक्साइज विभाग के अधिकारी बीमा कंपनी के पैसे को करोडो में नुकशान बताकर हड़पना चाहते है।
अगर वास्तिविकता में नुकशान हुआ है तो मीडिया पर प्रतिबन्ध क्यों ? क्योंकि मीडिया वीडियो फुटेज के साथ सच्चाई उजागर करते और उस सच्चाई से कॉक्स दिस्लारी संचालक को जो करोडो का नुकशान बता रहे है उस नुकशान की बीमा कंपनी से मुआवजा राशि नही मिल पाती इसलिए मीडिया को अंदर जाने से पहले एक्साइज वाले सारी जानकारी देंगे।
जिसकी सूचना SDM नौगांव विनय दुवेदी को भी दी गई क्या SDM साहब कॉक्स दिस्लरी के सामने बौने साबित हो रहे है जो कुछ करने के बजाय बोल रहे है की एक्साइज विभाग के अधिकारी सर्किट हाउस में है वहा से आपको जानकारी मिलेगी ।