Translate

शनिवार, 13 जून 2020

बड़ामलहरा। कोरोना पॉजिटिव में नही मिले सर्दी, खांसी, बुखार के लक्ष्ण...स्वास्थ्य रहे सतर्क रहें, अपना व अपनों का ध्यान रखें।



//दिलीप अग्रवाल//
बड़ामलहरा(छतरपुर)। नगर के वार्ड 07 में कोरोना संक्रमित व्यक्ति मिलनें से हलचल मच गई। प्रशासन ने संक्रमित व्यक्ति को ग्राम ढडारी जिला छतरपुर स्थित क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती किया। खबर मिलते ही एसडीएम एनआर गौंड, एसडीओपी राजाराम साहू, बीएमओ, सीएमओ प्रदीप रिछारिया, सीइओ अजय सिंह, टीआई राकेश साहू, हेमंत मरैया विभागीय टीम लेकर मौके पर पहुंच गए। रात साढे 10 बजे समूचे मुहल्ले को सील्ड कर सेनेटाइज कर दिया। संक्रमित व्यक्ति की उम्र 53 वर्ष बताई गई है। 7 जून को यह गुडगांव से अपने घर बडामलहरा आया था। गले में खरास होनें से 8 जून को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उसनें जांच कराई। थर्मल स्क्रीनिंग़ के बाद सेम्पिल मेडीकल कॉलेज सागर भेजा गया। फोन पर जांच रिपोर्ट पॉजीटिव होनें की सूचना मिलते ही संक्रमित व्यक्ति को क्वारंटाइन कर दिया। रात्रि साढ़े 10 बजे से 3 बजे तक विभागीय कार्रवाई चलती रही। बीएमओ हेमंत मरैया के अनुसार संक्रमित व्यक्ति में सर्दी, खांसी, बुखार के लक्ष्ण नहीं मिले। उसकी पत्नि 2 बच्चों,  भांजी सहित परिवार के 6 सदस्यों व 9 अन्य लोगों के कुल 15 सेम्पल जांच को भेजे गए हैं। इनमें 4 जिला अस्पताल व 11 सेम्पल मेडीकल कॉलेज सागर भेजे गए हैं। पूंछतांछ में पता चला कि, संक्रमित व्यक्ति 7 जून को गुडगांव से चलकर ट्रेन से झांसी आया और झांसी से ओरछा के लिए ऑटो में सवार हुआ था। ओरछा से छतरपुर, छतरपुर से बडामलहरा बस से आया, बस में 10 अन्य यात्री थे। कोरोना पॉजीटिव मरीज सामने आने के बाद मेडीकल स्टोर्स को छोडकर अन्य आवश्यक बस्तुओं सहित अन्य दुकानें पूर्णत: बंद रहीं बाजार सुनसान रहा।

●  प्रशासनिक ढील से मनमानी।


   प्रशासनिक ढील स्थानीय लोगों पर भारी पड सकती है। कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर नगर में सभी लोग बेपरवाह बनें हुए। कलेक्टर के आदेश को नजर अंदाज करते हुए स्थानीय बाजार सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक बे-रोक टोक चल रहा है। दुकानदार व खरीददार मास्क व सोशल डिस्टेंस का तनिक भी ध्यान नहीं रख रहे। हालांकि कोरोना पॉजीटिव मामला आने के बाद शनिवार को लोग अपने अपने घरों में दुबक गए। पूरे दिन बाजार व सडकों पर सन्नाटा पसरा रहा।

●   प्रवासियों से खतरा।

   कोरोना वायरस संक्रमण का पहला मामला सामनें आने के बाद खतरा और बढ गया है। महानगरों से लौटकर सैकडों लोग अपने घर आए है। इनमें अधिकांश लोगों ने जांच नहीं कराई जो खतरे से खाली नहीं है। नगर के वार्ड क्रमांक 05 की ही बात करें तो पिछले एक सप्ताह में दिल्ली, भोपाल गुडगांव से 12 दर्जन प्रवासी मजदूर आए हैं। इनकी जांच नहीं हुई और न ही इन लोगों ने अस्पताल में जाकर जांच कराई। आसपास पडोस में रहनें वाले लोगों ने प्रशानिक अधिकारियों को सूचना दी परंतु कोई एक्शन नहीं लिया गया। शादी विवाह व अन्य आयोजनों में खासी भीड़ जुड़ रही और सामूहिक भोज हो रहे हैं। समारोह में कोरोना प्रभावित क्षेत्र को लोग भी शामिल हो रहे। यह नगर के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकता है।