Translate

गुरुवार, 11 जून 2020

बड़ामलहरा। भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कोरोना योद्धाओं को पुष्प वर्षा व माला पहनाकर किया सम्मानित।



//दिलीप अग्रवाल//
बडामलहरा(छतरपुर)। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष के जन्म दिवस पर स्थानीय भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कोरोना योद्धाओं को पुष्प वर्षा व माला पहनाकर सम्मानित किया। सादा सम्मान समारोह में कहा कि, वेश्विक महामारी कोरोना काल में स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस कर्मी, सफाई कर्मी व पत्रकार अपने कर्तव्यों को बखूबी निभा रहें हैं।
    भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अंशुल तिवारी के जन्मदिवस पर गुरुवार को स्थानीय बस स्टैंड प्रांगण में कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया गया। युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारी सदस्य मनोज यादव ने कहा कि, स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस कर्मी, सफाई कर्मी व पत्रकार कोरोना वायरस संक्रमण में भी अपने फर्ज को निभा रहे है। कोरोना जैसी महामारी से बचाने के लिए और मानव के सुरक्षित भविष्य के लिए ये सभी कर्मी अग्रिम पंति में खडे हैं। मीडिया कर्मियों ने लोगों को समय समय में सही व सटीक जानकारियां देकर लोगों को बीमारी से बचनें, सचेत किया हैं। बीएमओ हेमंत मरैया, सीएमओ प्रदीप रिछारिया, थाना प्रभारी राकेश साहू व स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, व नगर परिषद में पदस्थ्य कर्मचारियों, सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा पत्रकार रामकृपाल शर्मा, नरेंद्र दीक्षित, दिलीप अग्रवाल, नीरज पौराणिक, राजेश शर्मा, सीताराम मिश्रा, अमित असाटी, राजेश तिवारी, लोकेंद्र सिंह, अक्षय जैन का मनोज यादव, बृजेंद्र यादव, रविंद्र अवस्थी, राहुल सेन, अन अंकुर पाठक, रवि मिश्रा, किशन शर्मा,  नीलेश यादव, अंशुल असाटी व मोंटू तोमर ने पुष्प वर्षा व माला पहनाकर सम्मानित किया।