● श्री रत्नाकर के कुर्सी संभालते ही कार्यप्रणाली में आया बदलाव।
//रूपेश जैन//
नेटवर्क छतरपुर। मध्यप्रदेश शासन छतरपुर जिले के बड़ा मलहरा में पदस्थ एसडीओपी राजाराम साहू के तबादले के बाद बड़ामलहरा एसडीओपी कार्यालय में एसडीओपी का पदभार श्री सौरभ रत्नाकर को सौंपा गया।
जिन्होंने कुर्सी पर बैठने के पश्चात एक प्रमुख बात पत्रकारों से चर्चा के दौरान कही थी कि अपराधों पर अंकुश लगाना ही मेरी पहली प्राथमिकता है तो साथ ही लंबित मामलों को निपटाने पर भी खास ध्यान दिया जाएगा।
● पदभार ग्रहण करते ही कार्यवाही शुरू।
गौरतलब है कि श्री रत्नाकर ने पदभार ग्रहण करने के पश्चात पत्रकारों से चर्चा के दौरान यह बातें कही थी अब यह बातें सत्य साबित होकर सामने आ रही है अतः यह कहना कदापि अतिशयोक्ति नहीं होगी कि श्री रत्नाकर प्रशासनिक दायित्वों का सही व समुचित ढंग से निर्वहन कर रहे हैं बता दें कि विगत 2 दिन पहले ही श्री रत्नाकर के निर्देशन के पश्चात दो ढाबों से देशी-विदेशी अवैध शराब जप्त की गई थी जिसकी कीमत करीब 20 हजार के आसपास बताई गई थी, तो वहीं इसके अलावा सोमवार को बक्सवाहा थाना प्रभारी राम नाथ तिवारी को नोटिस जारी कर 2 दिन में जांच कर सुसंगत दस्तावेज भेजने का जवाब तलब किया है।
● यह है पूरा मामला।
बक्सवाहा थाना क्षेत्र की छतरपुर-दमोह जिलास्तरीय सीमा पर वन विभाग के लगे चेकपोस्ट के बैरियल को एक तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर के टक्कर मारने का मामला सामने आया था तो वही जानकारी के अनुसार उक्त कंटेनर में मवेशी-पशु भरे हुए थे जिसे बक्सवाहा थाना पुलिस ने देर रात ही हिरासत में ले लिया था,जिस पर रात के ही समय थाना प्रभारी ने मामले की जांच की बात कही थी लेकिन जब दरमियानी रात के पश्चात सुबह देखा गया तो कंटेनर उक्त स्थान से गायब था जिस पर कुछ लोगों की चर्चा में मामले को रफ़ा-दफा करने के आरोप भी लगे थे तो वही मामले को लेकर गौ-रक्षा टास्क फोर्स के प्रदेशाध्यक्ष सूरज सोनी ने कहा था कि मामले में थाना प्रभारी की भूमिका संदिग्ध है तो वही मामले पर डीआईजी विवेक राज सिंह ने भी जांच की बात कही थी जिसके पश्चात अब नवागत एसडीओपी सौरभ रत्नाकर ने मामले को अपने संज्ञान में लेते हुए संबंधित थाना प्रभारी को नोटिस जारी कर कृत कार्यवाही का विस्तृत जांच प्रतिवेदन 2 दिवस में मय सुसंगत दस्तावेजों सहित भेजने का जबाब तलब किया है।