Translate

सोमवार, 29 जून 2020

बड़ामलहरा। कांग्रेस पार्टी ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लॉकडाउन नियम का उलंघन करने का लगाया आरोप,सौपा ज्ञापन।

//दिलीप अग्रवाल//
बड़ामलहरा(छतरपुर)। स्थानीय कांग्रेस पार्टी ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लॉकडाउन नियम का उलंघन करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि, ऐसी विषम परिस्थिति में सत्ताधारी पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रशासकीय स्वीकृति लिए बगैर ही नगर में प्रदर्शन किया और पूर्व मुख्यमंत्री का पुतला दहन भी किए कांग्रेसियों ने ज्ञापन सौंपकर, प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज करनें की मांग उठाई। 
       क्षेत्रीय विधायक प्रधुम्न सिंह लोधी के कार्यालय में स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारियों ने बैठक की कर थाना प्रभारी के नाम एमएम मिश्रा को ज्ञापन दिया। बैठक में कार्यकर्ताओं ने कहा कि, कोरोना वायरस संक्रमण के चलते नगर में 144 धारा लागू की गई है। नियमानुसार ऐसे में धरना प्रदर्शन व भीड इकट्ठी नहीं की जा सकती है। सत्ताधारी पार्टी भाजपा के कार्यकर्ताओं ने नियमों की परवाह न कर, 28 जून रविवार को नगर में स्थित बस स्टैंड प्रांग़ण में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला दहन किया और नारेवाजी की। प्रदर्शन हेतु प्रशासन से स्वीकृति भी नहीं ली गई कार्यक्रम स्थल के ठीक सामने ही कंटेनमेंट एरिया है। यह लॉकडाउन नियम और धारा 144 का सरासर उलंघन है।
 कांग्रेसियों ने पुलिस को ज्ञापन सौंपकर भाजपा कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज करनें की मांग उठाई। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि, 24 घंटे के अंदर कार्रवाई नही हुई तो, कांग्रेसी कार्यकर्ता भी नगर में भाजपा नेताओं का पुतला दहन करेगी। इसके लिए प्रशासन स्वयं जिम्मेवार होगा। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र दीक्षित, सुशील मोदी, धनप्रसाद असाटी, राजकुमार सिंह टिंकू चौहान,  जयप्रकाश डेवड़िया अभय जैन, सरजू राय, जीवंधर जडेजा, रामहेत मिश्रा, ब्रजेश असाटी, राम अवतार यादव,  प्रेमी अहिरवार, रामचरन राजपूत आदि कार्यकर्ताओं ने तहसील व पुलिस थाना जाकर ज्ञापन सौंपा।