बक्सवाहा(छतरपुर)। बक्सवाहा थाना क्षेत्र के छतरपुर-दमोह जिलास्तरीय सीमा पर मवेशियों से भरे कंटेनर पकड़े जाने की खबर सामने आई है।
जानकारी के अनुसार बक्सवाहा थाना क्षेत्र के अमोदा चौकी बेरियर पर दमोह रोड से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक वन विभाग के बैरियर को तोड़ते हुए निकल गया तभी पीछे से आ रहे समाजसेवी मनीष जैन जो अपनी गाड़ी में कुल तीन लोगों के साथ जीप में सवार होकर आ रहे थे जिस दौरान उन्होंने वहां रुककर देखा तो वनरक्षक जगत राज अहिरवार ने श्री जैन को ट्रक का पीछा करने को कहा जैसे ही समाजसेवी मनीष जैन ने कंटेनर का पीछा किया तो कंटेनर तेजी से भागने लगा. जिस दौरान तभी कार में सवार सभी लोगों को शक हुआ और शक के आधार पर श्री जैन ने बक्सवाहा थाना प्रभारी राम नाथ तिवारी को फोन पर उक्त घटना की तत्काल सूचना दी. जिसके पश्चात नगर निरीक्षक रामनाथ तिवारी ने तुरंत पुलिस को सड़क पर तैनात कर दिया थाना प्रभारी के द्वारा जैसे कंनटेनर को रोका तो उसमें से सवार लोग दूसरे गेट से उतरकर भाग निकले जिससे संदेह की सुई और बलवती हो गई.जिसके बाद पुलिस बल के जवानों ने तुरंत ही अपनी सूझबूझ से भाग रहे दोनों लोगों को पकड़ लिया और कड़ी पूछताछ के दौरान कंटेनर में सवार लोगों ने बताया कि कंटेनर में भैंसें भरी हुई है पुलिस ने तत्काल ही कंटेनर को थाने में जप्त कर लिया।
● इधर मदद के इंतजाम में जुटे समाजसेवी, उधर कंटेनर गायब।
बता दें कि समाजसेवी ने अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए देर रात ही भूखे पशुओं के लिए चारे-भूसे का इंतजाम किया लेकिन जब सुबह देखा गया तो पाया गया है कंटेनर थाना परिसर से गायब है।● थाना पुलिस की संदेहास्पद कार्यशैली पर खड़े हुए सवाल???
जिसके बाद जब घटना की संपूर्ण जानकारी थाना प्रभारी रामनाथ तिवारी ने देते हुये कहा कि अभी जांच चल रही है और जांच के बाद ही हम बता पाएंगे।
इस संपूर्ण घटनाक्रम में हैरत की बात यह है कि क्या सिर्फ रात में ही पुलिसिया जांच पूरी होने के बाद रात में ही कार्यवाही पूर्ण हो गई?
या फिर किसी भी प्रकार का कोई अपराध सामने नही आया है? हालांकि यह सब कुछ सुलगते हुये सवाल है जो अभी भी अनकहे है लेकिन लोगों का एक तबका अभी भी यही कह रहा है कि मामले को सांठ-गांठ करके रफा दफा कर दिया गया है।
तो वही गौरतलब है कि बक्सवाहा थाना पुलिस की कार्यवाही विगत लंबे अरसे से शून्य सामने आ रही थी तो वही इसके बाद अब ऐसे मामले सामने आने के साथ पुलिस के कारनामों पर ध्यानाकर्षित हो चुका है।
● इनका कहना है कि....
"जहाँ मेरे पास जानकारी है उस हिसाब से थाना प्रभारी की भूमिका संदिग्ध है तहसील स्तर पर ज्ञापन व आई जी महोदय से संबंधित मामले की शिकायत हमारे संगठन द्वारा की जाएगी।"सूरज सोनी गौ रक्षा फोर्स प्रदेशाध्यक्ष मध्यप्रदेश
"मामला आपके द्वारा संज्ञान में आया है अगर ऐसा पाया जाता है तो जांच कर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।"