Translate

बुधवार, 24 जून 2020

बड़ामलहरा। स्थानीय पत्रकार संघ की इकाई का हुआ गठन।


//दिलीप अग्रवाल//
बड़ामलहरा(छतरपुर)।  रामबाग मन्दिर आश्रम परिसर में स्थानीय पत्रकारों ने बैठक आयोजित कर बड़ामलहरा तहसील स्तर का स्थानीय पत्रकार संघ की इकाई का गठन किया गया । जिसमें सर्वसम्मति से वरिष्ठ व अधिमान्य पत्रकार रामकृपाल शर्मा को अध्यक्ष, नरेंद्र दीक्षित,प्रधुम्न फौजदार,डॉ जीत सिंह यादव को उपाध्यक्ष, सचिव नितिन चौधरी,कोषाध्यक्ष अभय जैन, सहसचिव राजेश तिवारी,अनिल शर्मा,संगठन सचिव डॉ राजेश शर्मा,दिलीप अग्रवाल,मीडिया प्रभारी नीरज पौराणिक,अमित असाटी, प्रवक्ता कुल दीप शर्मा, कार्यकरिणी सदस्य दीपक तिवारी,लोकेन्द्र सिंह,प्रमोद मिश्रा, सफीक वेग ,मनीष शर्मा को नियुक्त गया । संघ के नव नियुक्त अध्यक्ष पत्रकार रामकृपाल शर्मा ने अपने उद्बोधन में पत्रकारों को लोक तंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए कहा पत्रकारों को कोई दायित्व सौंपे नही जाते वह अपना दायित्व स्वयम निर्धारण करते है संघ का मूल उद्देश्य क्षेत्रीय पत्रकारों के हितों की रक्षा करना है ।