//रूपेश जैन//
बक्सवाहा(छतरपुर)। छतरपुर जिला कलेक्टर शीलेंद्र सिंह बुधवार को बक्सवाहा जनपद क्षेत्र के ग्राम धर्मपुरा एवं ग्राम निपानिया में मनरेगा योजना के तहत बनाए जा रहे तालाबों का निरीक्षण करने पहुंचे।
जहां पर पहुंच कर सर्वप्रथम कलेक्टर श्री सिंह ने ग्राम निपानिया में मनरेगा योजना के तहत बनाए जा रहे तालाब पहुंच कर निर्माण कार्य का जायजा लिया जिस दौरान ग्राम निपानिया के तालाब के पास एक अपाहिज मजदूर गुलाब आदिवासी को भी उसकी इक्छा के अनुसार मनरेगा योजना अंतर्गत कार्य दिलाने के लिए निर्देशित किया।
(अपाहिज)
जिसके पश्चात श्री सिंह ग्राम धर्मपुरा में बनाये जा रहे तालाब का भी निरीक्षण करने पहुंचे जहां पर पहुँचकर उन्होंने बाहर से आये प्रवासी मजदूर जो मनरेगा योजना अंतर्गत कार्य कर रहे थे उनसे बातचीत कर उनसे पूछा कि किसी भी प्रकार की समस्या तो नहीं है।
● बाइक से पहुंचे तालाब।
हालांकि ग्राम धर्मपुरा के तालाब की दूरी होने के कारण एवं सड़क मार्ग ना होने के कारण कलेक्टर शीलेंद्र सिंह द्वारा स्वयं बाइक चलाकर नवनिर्मित का तालाब का निरीक्षण करने पहुंचे।
● जनपद में अधिकारियों की ली बैठक।
देर शाम कलेक्टर महोदय ने जनपद क्षेत्र बक्सवाहा पहुँचकर अधिकारियों के साथ बैठक ली जिस दौरान उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
● यह रहे मौजूद।
इस दौरान जिला पंचायत सीईओ हिमांशु चंद्र,डिप्टी कलेक्टर राहुल सिलारिया,तहसीलदार त्रिलोक सिंह पोसाम,जनपद पंचायत सीईओ राजनाथ सिंह, भूपेंद्र सिंह सेंगर उपयंत्री सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
● इनका कहना है कि....
शीलेन्द्र सिंह,कलेक्टर छतरपुर