Translate

शनिवार, 20 जून 2020

पन्ना। जिले को मिली गरीब कल्याण रोजगार अभियान की सौगात...राष्ट्र के साथ जिले में हुआ अभियान का शुभारंभ।


//रमेश अग्रवाल//
नेटवर्क पन्ना। गरीब कल्याण रोजगार अभियान का शुभारंभ माननीय् प्रधानमंत्री जी द्वारा बिहार के खगडिया जिले के ग्राम तेलीहार से किया गया। शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण डीडी न्यूज चैनल के साथ वेब पर भी किया गया। राष्ट्र के विभिन्न जिलों के साथ पन्ना जिले में भी इस कार्यक्रम के शुभारंभ में जिला मुख्यालय के जिला पंचायत सभाकक्ष में कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रविराज सिंह यादव के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।
गरीब कल्याण रोजगार अभियान के माध्यम से जिले में रोजगार के अवसरों में वृद्धि करने के साथ स्थाई, बुनियादी, अधोसंरचना तैयार करने पर बल दिया जाएगा। जिससे जिले के लोगों को रोजगार के लिए बाहर नही जाना पडेगा। अभियान के शुरू होने से जहां एक ओर रोजगार के अवसरों की वृद्धि होगी वहीं उनके आसपास रोजगार उपलब्ध होगा। इस कार्यक्रम का प्रसारण जिलेभर के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों के साथ आमजनों ने टीव्ही, कम्प्यूटर, मोबाइल पर देखा।