//रमेश अग्रवाल//
नेटवर्क पन्ना। कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा द्वारा जिला चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डो में भर्ती मरीजों से रूबरू होकर उनके हालचाल एवं समस्याओं की जानकारी लेकर समस्याओं का मौके पर निराकरण किया। उन्होंने डाॅक्टरों को निर्देश दिए कि जिला चिकित्सालय मेें आने वाले सामान्य मरीजों की भी देखरेख में किसी तरह की लापरवाही नही होनी चाहिए। उन्होंने वार्डो में बेडों की संख्या बढाकर चिकित्सालय की रोगियों की भर्ती क्षमता बढाएं। चिकित्सालय में आने वाले शत प्रतिशत मरीजों को आवश्यकतानुसार उपचार की सुविधा उपलब्ध कराएं। चिकित्सालय की गहन चिकित्सा इकाई को अधिक सुविधाजनक बनाएं।
कलेक्टर श्री शर्मा ने चिकित्सालय की विभिन्न इकाईयों का निरीक्षण करने के साथ परिसर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि चिकित्सालय की आंतरिक साफ सफाई के साथ परिसर को भी साफ सुथरा रखा जाए। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एल.के. तिवारी, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्तपाल अधीक्षक डाॅ. आर.एस. त्रिपाठी के साथ चिकित्सालय में पदस्थ डाॅक्टर एवं संबंधित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।