● एनएसयूआई मण्डला जिला महासचिव हत्याकांड पर एनएसयूआई ने जताया तीखा विरोध।
नेटवर्क सागर। विगत दिवस एनएसयूआई मण्डला के जिला महासचिव सोनू परोचिया की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या किए जाने के विरोध में एनएसयूआई के प्रदेश सचिव अक्षय दुबे के नेतृत्व में सागर जिला के बहेरिया चौराहा पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन कर आरोपियो पर कठोर कार्यवाही करने की मांग की गयीं।एनएसयूआई प्रदेश सचिव अक्षय दुबे ने मध्यप्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर राज्य सरकार को आढ़े हाथो लेते हुए कहा कि पिछले 15 महीनों में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार के कार्यकाल में मध्यप्रदेश शान्ति का टापू बन गया था कमलनाथ सरकार ने आपराधिक तत्वों तथा माफियाओ पर नकेल कस कर क्राइम फ्री स्टेट बनाने के संकल्प पर प्रतिबद्धता बतायी थीं लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुनी हुई कमलनाथ सरकार को माफियाओं के सहयोग से गिराकर खुद को प्रदेश का मामा कहने वाले शिवराज सिंह एन्ड कंपनी ने शांति के टापू कहे जाने वाले मध्यप्रदेश मे जंगलराज चला रहे हैं जिसका जीता जागता उदाहरण है कि विगत दिनों से सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी के इशारों पर कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं को टारगेट किया जा रहा है पिछले दिनों भोपाल जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष यादव, विदिशा विधायक भार्गब पर जानलेवा हमले के आरोपी भाजपा से जुड़े हुए है तो वही एनएसयूआई जिला महासचिव मण्डला सोनू परोचिया के हत्यारे भी भारतीय जनता पार्टी के अनुषांगिक संगठन से जुड़े हुए हैं।
श्री अक्षय ने कहा कि राज्य सरकार आपराधिक तत्वों पर नकेल कसने की बजाय उन्हें प्रोत्साहित कर रही हैं जिससे आपराधिक तत्वों को बढ़ावा मिला है यदि उपरोक्त तीनो आपराधिक घटनाओं पर कठोर कार्यवही नही की जाती हैं तो राज्य सरकार के खिलाफ एनएसयूआई द्वारा प्रदेश व्यापी उग्र आन्दोलन किया जाएगा पुतला दहन में नगर अध्यक्ष शाहरुख खान, जिला उपाध्यक्ष ऋषिकेश भट्ट,मयंक कटारे, आयुष पटेरिया, उमाकशर वैद, गौरव दुबे,सौरभ दुबे, शिवांश आठिया, दीपक गोस्वामी, प्रशांत राय, आदि एनएसयूआई कार्यकर्ता मौजूद थे।

