Translate

रविवार, 28 जून 2020

नौगांव। भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं ने तहसील चौराहा पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का किया पुतला दहन...देखिए वीडियो।

//रितिक सोनी//
नौगांव(छतरपुर)। मध्यप्रदेश भाजपा के निर्देश पर नौगांव भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण आशू मिश्रा के नेतृत्व में सभी भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का नगर के तहसील चौराहे पर नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया।
भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण आशू मिश्रा ने बताया की कमलनाथ जब केंद्र में यूपीए सरकार में वाणिज्य मंत्री थे तब चीन के माल के आयात शुल्क में भारी कटौती की थी जिससे भारतीय कुटीर एवं लघु उधोग चौपट हो गये इस प्रकार कमलनाथ ने हमारे भारतीय व्यापार को चौपट करने का अपराध किया था। इस वजह से प्रदेश संगठन नेतृत्व के आवाहन पर नौगांव भाजपा मंडल के सभी कार्यकर्ताओ ने आज कमलनाथ का पुतला दहन किया हैं। पुतला दहन के दौरान नौगांव भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण आशू मिश्रा,पूर्व मंडल अध्यक्ष रवि रिछारिया, जिलाउपाध्यक्ष सूरजदेव मिश्रा,सांसद प्रतिनिधि धीरेन्द्र शिवहरे,संजय नायक, नौगांव महिला मंडल की अध्यक्ष ममता यादव,भारती साहू, श्याम सुंदर अरजरिया, नरेश बादल,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमित रैकवार,कुलदीप तोमर ,मुनि यादव,महेश रैकवार,आशीष रिछारिया,दीप खटीक,लल्लूराम अहिरवार,प्रदीप सोलंकी,आशुतोष पटेरिया,बबलू राजा,सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रवीण आशू मिश्रा(अध्यक्ष भाजपा मंडल नौगांव)