Translate

शुक्रवार, 12 जून 2020

पन्ना। पुरानी रंजिश को लेकर युवक की गोली मारकर हत्या...पुलिस छावनी में तब्दील हुआ गांव,घटना के बाद से तनाव।


//रमेश अग्रवाल//
नेटवर्क पन्ना। जिले के बृजपुर थाना क्षेत्र के पहाड़ी खेरा ग्राम के टंकी मोहल्ला में आज दिनांक 12 जून को अपराह्न 2:00 बजे लगभग पुरानी रंजिश को लेकर रविंद सिंह पिता बहादुर सिंह बैस ठाकुर निवासी उमरी हाल पहाड़ी खेरा की लकी तिवारी नामक युवक ने गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी है। घटना के संबंध में पुलिस से प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार मृतक रविंद्र सिंह ठाकुर उम्र 32 वर्ष के भाई का विवाद दो-तीन माह पूर्व पड़ोस के ही लकी तिवारी के पिता से किसी बात को लेकर हुआ था। जिस पर मृतक  रविंद्र सिंह के भाई द्वारा लकी तिवारी के पिता गटोला तिवारी पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। जिससे लकी तिवारी के पिता के  गंभीर चोटें आई थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच में मनमुटाव चल रहा था। आज दोपहर 2:00 बजे मृतक रविंद्र सिंह ठाकुर पानी लेने के लिए सार्वजनिक नल पर गए हुए थे। इसी दौरान लकी तिवारी से वाद विवाद हो गया ।
जिसके बाद लकी तिवारी द्वारा देसी कट्टे से गोली दाग दी गयी। जिससे युवक रविंद्र सिंह ठाकुर की दर्दनाक मौत हो गयी। घायल हुए युवक रावेन्द्र सिंह को उपचार हेतु जिला अस्पताल पन्ना लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से गांव में तनाव बना हुआ है। जिसको देखते हुए पुलिस अधीक्षक पन्ना मयंक अवस्थी द्वारा तत्काल ही थाना धरमपुर का पुलिस बल घटनास्थल पर रवाना किया गया है। इसके साथ ही थाना अजयगढ़ मड़ला देवेंद्रनगर का पुलिस बल भी मौके पर भेजा गया है। साथ ही जिला अस्पताल के शव विच्छेदन गृह में पन्ना एसडीओपी आर एस रावत कोतवाली नगर निरीक्षक हरि सिंह ठाकुर को पुलिस बल के साथ मौके पर रवाना किया गया। जिनकी मौजूदगी में पोस्टमार्टम की कार्यवाही शांतिपूर्ण संपन्न कराई गई और शव परिजनों के सुपुर्द किया गया है। घटना पर थाना बृजपुर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए घटना से संबंधित जांच कार्यवाही शुरू कर दी है।