//रमेश अग्रवाल//
नेटवर्क पन्ना। पन्ना जिला सहित आज स्वास्थ्य विभाग में खुशी की लहर है क्योंकि कोरोना वारियर्स के रूप में काम करते हुये कोरोना संदिग्धो के सैम्पल कलेक्ट करने वाली एक नर्स कोरोना पाॅटीजिव हो गई थी जिसे कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया था और आज नर्स स्वस्थ हो गई । जिसे शासन की गाईड़ लाईन के आधार पर कोविड केयर सेंटर से डिस्चार्ज किया गया इस मौके पर सीएमएचओ सहित स्टाफ के द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर और ताली बजा कर महिला को डिस्चार्ज किया गया। आपको बता दें कि पन्ना में कुल 21 कोरोना पाॅजीटिव मरीज थे जिनमें से नर्स को मिला कर कुल 20 मरीजो को डिस्चार्ज कर दिया गया है। पन्ना में अब महज एक केस एक्टिव मरीज है। सीएमएचओ का कहना है कि जल्द ही पन्ना कोरोना मुक्त होगा। अभी तक 21 में से 20 मरीज स्वस्थ हो कर डिस्चार्ज कर दिये गये है। एक मरीज का उपचार अभी चल रहा है। जल्द ही उसको भी डिस्चार्ज कर दिया जायेगा।