Translate

गुरुवार, 25 जून 2020

कट्टा से फायर कर हत्या का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार...देवेन्द्रनगर थाना क्षेत्र का मामला।


//रमेश अग्रवाल//
नेटवर्क पन्ना। पुलिस थाना देवेन्द्रनगर अंतर्गत दिनांक 19 जून को ग्राम देवरीगढी मे गोली चलने की सूचना प्राप्त हुई जहां पर मजरूब मनोज अहिरवार पिता जगन अहिरवार उम्र 21 साल निवासी देवरीगढी को गोली लगने की जानकारी प्राप्त हई जिसे जिला अस्पताल पन्ना ले जाया गया था जिला अस्पताल पन्ना पहुचकर देहाती नालसी पर फरियादी मनोज अहिरवार पिता जगन अहिरवार उम्र 21 साल निवासी ग्राम देवरीगढी की रिपोर्ट पर प्रथम सूचना पत्र दर्ज किया गया था घायल मनोज अहिरवार ने बताया कि  दिनांक 18.06.2020 को रात्रि करीब 10.00 बजे जब यह अपने घर से खाना खाकर अपनी हीरो एचएफ डीलक्स मोटर सायकिल क्र एमपी 35 एमएच 1219 से देवरीगढी बस्ती तरफ से अपने खेत मे बने घर मे सोने जा रहा था कि गढीपडरिया मोड पर देवरीगढी ग्राम का कमलेश अहिरवार ने जमीनी विवाद के चलते है मोटर सायकिल रोककर जान से मारने की नियत से कट्टे से मनोज अहिरवार के ऊपर फायर किया जो इसके बाये हाथ की भुजा मे गोली लगी मनोज अहिरवार अपनी मोटर सायकिल मोडकर जान बचाकर ककरहटी तरफ भागा जहा नालापार ककरहटी पर बिनोद त्रिपाठी निवासी नालापार ककरहटी के मिले जिन्हे घटना की जानकारी दिया जिसे जिला अस्पताल पन्ना भर्ती कराया गया था  रिपोर्ट पर थाना देवेन्द्रनगर 298/20 धारा 341, 294, 307, 506 भादवि 25/27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गय़ा था मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय पन्ना द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया था उपरोक्त प्रकरण मे श्रीमान् अति. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री बी के एस परिहार तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पन्ना श्री आर. एस. रावत के मार्गदर्शन मे टीम गठित कर थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर निरी. डी के सिह द्वारा मुखबिर सूचना पर दिनांक 24.06.2020 को आरोपी कमलेश अहिरवार पिता गौरीशंकर अहिरवार नि. देवरीगढी को गिरफ्तार कर उसकी निशादेही मे घटना मे प्रयुक्त एक 12 बोर का कट्टा एवं एक 12 बोर का खाली खोखा तथा एक भरा खोखा (कारतूस) बरामद कर जप्त किया गया है। आरोपी कमलेश अहिरवार को आज दिनांक 25.06.2020 को जेआर पर माननीय न्यायालय पन्ना मे पेश किया गया है।
उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर निरी. डी. के. सिह, सउनि. राकेश सिह बघेल, सउनि. एम. एल. कोल, प्र. आर कमलेश सिह, आर राजकुमार, महेश सिह, सत्यबीर सिह, दिलीप शर्मा, संजय बघेल, महरवान सिह, भरत पाण्डेय, राजू साहू, आदित्य कुशवाहा, चालक आर प्रमोद प्रजापति का सराहनीय योगदान रहा।