//रूपेश जैन(7247230761)//
नेटवर्क छतरपुर। मध्यप्रदेश शासन बल्लभ भवन पुलिस से गृह विभाग के आदेशानुसार छतरपुर जिले के बड़ा मलहरा में पदस्थ एसडीओपी राजा राम साहू का तबादला सहायक सेनानी 18 वी वाहनी शिवपुरी में कर दिया गया है जिसके पश्चात अब उनके स्थान पर शिवपुरी से बड़ा मलहरा एसडीओपी कार्यालय में एसडीओपी का पदभार श्री सौरभ रत्नाकर को सौंपा गया है।
जिस दौरान श्री रत्नाकर ने बड़ा मलहरा क्षेत्र के लिए पहली बात यहीं कहीं है कि अपराधों पर अंकुश लगाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी, गौरतलब है कि श्री रत्नाकर इसके पहले शिवपुरी के विसबल में 18 वी सहायक सेनानी के रूप में पदस्थ थे।
