Translate

रविवार, 7 जून 2020

दूर दराज ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों तक नही पहुंची परीक्षा की सूचना पहले सभी छात्रो तक परीक्षा की सूचना भिजवाए विवि प्रशासन इसके बाद परीक्षा की तारीख हो तय : अक्षय दुबे


नेटवर्क सागर। महाराजा छत्रसाल विश्वविद्यालय छतरपुर द्वारा आयोजित परीक्षाओ की सूचना दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों तक नही पहुंची है औऱ विवि प्रशासन द्वारा 17 जून से परीक्षा तक कर दी हैं लॉक डाउन के चलते ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब छात्र आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं जिससे सभी छात्रों की इंटरनेट तक पहुंच नही है जिससे हज़ारो छात्र परीक्षा से वंचित रह जाएंगे यह आरोप एनएसयूआई के प्रदेश सचिव अक्षय दुबे ने लगाते हुए महाराजा छत्रसाल विश्वविद्यालय छतरपुर से छात्रहित में मांग की हैं कि विवि प्रशासन द्वारा 1 जून 2020 को जारी आदेश जिसमें महाविद्यालयो को छात्रों की लोकेशन तय कर छात्रो को परीक्षा की सूचना से अवगत कराकर परीक्षा केंद्रों को विवि प्रशासन को सूचित करना था लेकिन महाविद्यालयों ने छात्रों को इस संबंध में कोई भी सूचना या जानकारी नहीं दी हैं जबकि कल इसकी अंतिम तारीख हैं ऐसी स्थिति में विवि प्रशासन दूरदराज के छात्रों को जिनके पास नेट सुविधा नहीं है उन्हें किसी प्रकार की जानकारी उपलब्ध नहीं हो पा रही है ऐसे छात्रों तक परीक्षा संबन्धी समूचित जानकारी भेजना सुनिश्चित करे यदि जानकारी के अभाव में कोई भी छात्र परीक्षा से वंचित रहता है तो एनएसयूआई द्वारा विवि प्रशासन तथा महाविद्यायो के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जावेगा जिसकी संपूर्ण जवाबदेही राज्य सरकार की होगी।