Translate

रविवार, 7 जून 2020

पन्ना। कोरोना यौद्धाओं की मेहनत ला रही है रंग...कुल 15 कोरोना संक्रमित हुये स्वस्थ....एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 05 हुई...कोरोना संक्रमित व्यक्ति ने कहा "कोरोना पीड़ित को घृणा की दृष्टि से ना देखकर कृप्या सहयोग करें"

//रमेश अग्रवाल//
नेटवर्क पन्ना। कोविड 19 को लेकर जिले में राहत भरी जानकारियां सामने आ रही है। जिला चिकित्सालय के डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर में उपचार के लिये भर्ती 5 मरीज एक साथ स्वस्थ हो जाने पर रविवार को डिस्चार्ज कर दिए गए। जिन 5 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है,जिसमें दोअजयगढ़,बरबसपुरा,एक मकरी,एक देवरी ग्राम के निवासी है।
जिला चिकित्सालय से डिस्चार्ज करते हुए उन्हें एम्बुलेंस से उनके गांव भेजा गया। जहाँ पर 14 दिन तक होम कवारेंटाइन रहेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तरह से समझाया और किस तरह से रहना है इसकी एडवाइज दी गई। भर्ती रहे मरीजों ने चिकित्सक डॉ भास्कर द्विवेदी सहित हॉस्पिटल स्टॉफ और नर्स स्टाफ की व सुविधाओं की जमकर तारीफ की। और अजयगढ़ के मरीज ने स्वस्थ होकर कहा कि किसी को भी इस कोविड 19 से कोरोना से घबराने की जरूरत नहीं है। इसे आसानी से हराया जा सकता है। आज जिन मरीजों की छुट्टी हुई इनमें डायबिटीज और टीबी के मरीज भी शामिल थे। अजयगढ़ के कोरोना पॉजिटिव मरीज ने लोगों से अपील की है जो लोग भी कोरोना संक्रमित होते है उन्हें घृणा की दृष्टि से ना देख कर उनका सहयोग जरूर करें। अब जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 05  रह गयी है। 10 व्यक्ति पूर्व में ही स्वस्थ हो चुके है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार उक्त सभी स्वस्थ्य हुए मरीज 29 से 31 मई को पॉजिटिव पाए गए थे। जिनको उपचार एवं देखभाल हेतु जिला चिकित्सालय स्थित कोविड हेल्थ केयर सेंटर में भर्ती कराया गया था।
स्वास्थ्य टीम की निरन्तर देखरेख,अच्छी डाइट एवं उपचार के चलते पिछले 7 दिवस के दौरान मरीजों में कोई विपरीत लक्षण नहीं पाए गए। एवं स्वास्थ्य परीक्षण में स्थिति सामान्य पाई गई। शासन के दिशा निर्देशानुसार मरीज के पूर्णतः स्वस्थ होने की स्थिति में उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। मरीज आगामी 7 दिवस तक स्वास्थ्य टीम की निगरानी में रहेंगे। एक साथ पांच व आज एक मरीज व रविवार को 5 मरीज के स्वस्थ हो जाने को लेकर मरीजों के उपचार के लिये लगी स्वास्थ्य विभाग की टीम के हौंसले और मजबूत हो गए है। स्वस्थ हुए मरीजों की देखभाल में लगी मेडीकल टीम द्वारा जिला अस्पताल से मरीजों के डिस्चार्ज होने पर सभी स्वस्थ्य हुए व्यक्तियों को हमेशा स्वस्थ्य रहने की शुभकामनाएं दी गई। इस दौरान जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ आर एस त्रिपाठी,कोरोना प्रभारी डॉ भास्कर द्विवेदी,डॉ श्वेता पाण्डेय और स्टॉफ नर्स इंचार्ज अंजू गुप्ता एवं अन्य स्टॉफ नर्सों द्वारा उनका सम्मान तालियाँ बजाकर एवं पुष्पगुच्छ गुलदस्ता भेंट किया गए।