//दिलीप अग्रवाल//
बड़ामलहरा(छतरपुर)। दलाल कह कर और मुर्दाबाद के नारे लगाकर, भाजपाईयों ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का नगर में पुतला दहन किया।
स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड प्रांगण में प्रदर्शन कर, पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी अध्यक्ष, कमलनाथ का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री को चीनी दलाल बताया। सत्तारूढ भाजपा का आरोप है कि, पूर्व सीएम कमलनाथ की चीन सरकार से मिली भगत है। वाणिज्य मंत्री रहते 2008 में कमलनाथ ने चीन से अनैतिक रूप से चंदा लेकर व्यवसायिक लाभ पहुंचाया और भारतीय अर्थ व्यवस्था को कमजोर करनें का प्रयास किया। आक्रोश के चलते भाजपा कार्यकर्ताओं ने कडा विरोध जाहिर करते हुए मुर्दाबाद के नारे लगाकर उनका पुतला फूंका। भारतीय जनता पार्टी मण्डल अध्यक्ष गिरजा प्रसाद पटैरिया, पूर्व भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुनील मिश्रा,डॉ रमेश अग्रवाल, विजय असाटी, सुखदीन प्रजापति, मानिक शर्मा, अनिलशर्मा, दंगलराजा, मनोज यादव, जीतलाल यादव, सतेन्द्र सिंह, अरुण मिश्रा, जीतसिंह यादव, बालमकुंद राजपूत, देवशंकर शुक्ला, ललित अग्रवाल एवं राजेन्द्र लोधी कार्यक्रम में शामिल रहे।
