Translate

रविवार, 28 जून 2020

बड़ामलहरा। ढाबों पर छापामार कार्यवाही में देशी व विदेशी शराब बरामद।


//दिलीप अग्रवाल//
बड़ामलहरा(छतरपुर)। शनिवार रात स्थानीय पुलिस ने 2 ढावों पर छापामार कार्रवाई कर, देशी व विदेशी शराब बरामद की। अबैध शराब की कीमत 20 हजार के आसपास बताई गई है।
      पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के निर्देशन में व एसडीओपी सौरभ रत्नाकर के मार्गदर्शन में स्थानीय थाना पुलिस ने सागर रोड स्थित गांधीनगर के पास न्यू राजा ढावा व बरगद ढावा पर रात्रि 8 बजे छापामार कार्रवाई की। छापामारी में 20 हजार 5 सौ रुपए की ब्रांडेड शराब पुलिस के हाँथ लगी है। अबैध शराब मामले में एक स्कार्पियों वाहन भी जप्त किया गया है।
    आरोपी रंजीतदेव पिता रतनदेव (22) निवासी आसाम को पुलिस ने न्यू राजा ढावा से गिरफ्तार किया। आरोपी के पास 10 हजार रुपए की अबैध शराब मिली। अबैध शराब मामले में पुलिस ने छोटेलाल उर्फ बन्दू पिता दशरथ विश्वकर्मा (45) निवासी सड़वा को बरगद ढावा से पकडा है। यहाँ पुलिस ने स्कार्पियों वाहन क्रमांक एमपी 16 सी 6981 में 38 पाव देशी सफेद, 29 पाव देशी मसाला, मेकडॉवल 8 पाव आईबी 12 पाव, 17 बोतल बियर रखी पाई। जिसकी कीमत कीमत 9 हजार 510 बताई जा रही है। एसआई मुकेश शाक्य, एएसआई एनआर दुबे, आरक्षक शिवशक्ति, भरत छापामार कार्रवाई में शामिल रहे। पुलिस ने स्कार्पियों वाहन जप्त कर, अबैध शराब कहाँ से लाई गई पूंछतांछ की जा रही है। दोनों युवकों के विरुद्ध आबकारी एक्ट का मामला पंजीबद्ध किया गया।