//दिलीप अग्रवाल//
बडामलहरा(छतरपुर)। पिछले दिऩोंं नगर में एक कोरोना संक्रमित मिलने बाद से शुक्रवार को 5 वां संक्रमित बि.खं. के ग्राम घुरावली गांव मिला। 25 बर्षीय युवक दिल्ली से लौटकर आया है। रात 8 बजे एसडीएम नाथूराम गौंड़ नायब तहसीलदार केके गुप्ता सहित प्रशासनिक अमला घुरावली पहुंच गया। गांव को सैनेटाइज करने के साथ-साथ कंटेनमेंट एरिया बना दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक 25 बर्षीय युवक दिल्ली - आफिस मोदी गेट से बस में सवार होकर 17 जून के सुबह 5-6 बजे के करीब अपने गांव पहुंचा था जो 18 जून को थर्मल स्क्रीनिंग कराने बडामलहरा सीएचसी आया हुआ था। कोविड टास्कफोर्स सचिव डा.हेमंत मरैया के निर्देशन में डा.नितिन पांडेय,लैब टैक्निशियन अमित असाटी,बीपीएम दयाराम अहिरवार की टीम ने 7 सेम्पिल कलेक्ट किये। अभी अन्य रिपोर्ट तो नहीं आयीं मगर शुक्रवार देर शाम एक रिपोर्ट कोरोना पाँजिटिव आयी चूंकि, यह युवक सेम्पिल लेने के साथ ही कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया था लेकिन, उक्त 25 बर्षीय युवक 17 जून को घुरावली गांव पहुंच गया और सारे दिन गांव में घूमता रहा। बताया गया कि, संक्रमित व्यक्ति बच्चों के साथ क्रिकेट भी खेलता रहा। जिसके चलते समूचे घुरावली गांव को न केवल सैनेटाइज कराया गया बल्कि कंटेनमेंट एरिया बना दिया गया है। बडामलहरा, सड़वा मदनीबार बूदौर सहित घुरावली में मिले एक कोरोना संक्रमित सहित बडामलहरा क्षेत्र में कुल कोरोना एक्टिव की संख्या 5 हो गई है। बीईई अलका राय ने जानकारी में बताया कि आज 19 जून को बाहर से आये 42 तथा कंटेनमेंट एरिया में 200 लोगों सहित कचल 242 की थर्मल स्क्रीनिंग कर कंटेनमेंट एरिया के 430 लोगों का फालोअप लिया गया साथ ही आज कोरोना संदिग्ध 14 लोगों के सस्पेक्टेट थ्रोट स्बाव सेम्पिल कलेक्ट कर संस्थागत क्वारेंटाइन कर सेम्पिल टेस्ट हेतु जिला चिकित्सालय भेजे गये है।