Translate

मंगलवार, 30 जून 2020

पन्ना। लापरवाह BMO एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता की वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश...कंटेनमेंट क्षेत्र का कलेक्टर ने किया निरीक्षण।

//रमेश अग्रवाल//
नेटवर्क पन्ना। जिले के शाहनगर विकासखंड के ग्राम कचोरी में कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जाने पर ग्राम को कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित कर सील कर दिया गया था । यहां की गई व्यवस्थाओ  का जायजा लेने कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा आकस्मिक रूप से पहुंचे । उन्होंने यहां उपस्थित खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सर्वेश लोधी एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्रीमती प्रभा केवट से चर्चा करते हुए किए गए सर्वे की जानकारी प्राप्त की गई ।गांव की स्वास्थ सेवाो के बारे में सही ढंग से जानकारी नहीं दे पाने पर असंतोष व्यक्त करते हुए दोनों मेडिकल स्टाफ की एक एक वार्षिक वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए।
       कलेक्टर श्री शर्मा ने मौके पर उपस्थित एसडीएम से कंटेनमेंट क्षेत्र के कोर एवं बफर क्षेत्र की जानकारी  के साथ गांव के लोगों को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति व्यवस्था की जानकारी ली गई। मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए की कंटेनमेंट क्षेत्र में लोग अनावश्यक घरों से बाहर ना निकले बिना अनुमति के क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति प्रवेश नहीं करेगा क्षेत्र के अंदर किसी का स्वास्थ खराब होता है तो उसकी जानकारी क्षेत्र में है नियुक्त आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को दिया है संबंधित क्षेत्र का आरआर टी दल मौके पर पहुंच कर बीमार व्यक्ति का स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यकता अनुसार उपचार उपलब्ध कराएगा।