Translate

मंगलवार, 30 जून 2020

बड़ामलहरा। गांजा की सनक में युवक ने किसान पर कुल्हाडी से हमला करके उतारा मौत के घाट।


//दिलीप अग्रवाल//
बड़ामलहरा(छतरपुर)। गांजा की सनक में युवक ने किसान पर कुल्हाडी से हमलाकर, मौत के घाट उतार दिया। बताया जाता है कि, मृतक आरोपी के खेत बटाई पर लेकर किसानी करता था। दोनों ने रात में खाना खाया और खेत में चरपाई पर सो गए। आधी रात में युवक ने कुल्हाडी चला दी घटना में, अधेड किसान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर पर पुलिस ने गांव पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लेकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया।
      भैयन पिता लोधी (55) निवासी मेडियन, हाल गोरखपुरा थाना भगवां, गोरखपुरा निवासी रमेश दुबे के खेत बटाई पर लेकर किसानी करता था। सोमवार को मृतक ने खेत में टेक्टर चलाया और सोयाबीन फसल के लिए बोबनी की। खेत मालिक रमेश के पुत्र चंदू उर्फ चंद्रभान दुबे (26) व किसान भैयन लोधी ने रात 11 बजे के आसपास साथ में खाना खाया और अलग अलग चरपाई पर दोनों खेत में ही सो गए। बताया जाता है कि, आरोपी चंदू ने रात में भैयन पर कुल्हाडी से हमला कर दिया और प्राण निकलनें तक ताबडतोड कुल्हाडी बरसाई। गरदन व चेहरे पर गहरे जख्म होनें से किसान की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बताया है कि, आरोपी गांजा पीने का आदि है और उसी की सनक में उसने घटना को अंजाम दिया। सुबह घटना की खबर मिलते ही भगवां थाना प्रभारी संदीप खरे व घुवारा पुलिस चौकी प्रभारी बीरेंद्र परस्ते पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। आरोपी गांव में स्थित स्कूल के पास खून से सनी कुल्हाडी लेकर घूम रहा था। एसडीओपी सौरभ रत्नाकर के मार्गदर्शन में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार उसके खिलाफ धारा 302 आईपीसी का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया। एफएसएल टीम ने मौके पर मौजूद साक्ष्य जुटाकर मामले की जांच शुरु कर दी। इधर पुलिस ने पंचानामा बनाकर शव का पोष्टमार्टम कराया है।

●  पिता बोला बेटा, सुबह डीजल लेकर खेत पर आ जाना।

      मृतक भैयन लोधी पिछले 5 वर्ष से ग्राम गोरखपुरा में बटाई पर लेकर खेती किसानी कर रहा है। इस वर्ष उसनें रमेश दुबे के खेत बटाई पर लिए और सोयाबीन फसल उगाने के लिए खेत में बोबनी की है। सोमवार को मृतक ने अपने एकलौते पुत्र रामकिशन लोधी (35) के साथ खेत में टेक्टर चलाया और शाम को अपने पुत्र से कहा कि, बेटा सुबह डीजल लेकर खेत पर आ जाना। सुबह उसको पिता के मौत की खबर मिली।