Translate

शनिवार, 25 जुलाई 2020

निवाड़ी। पत्रकार सुनील तिवारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी फरार....गिरफ्तारी की मांग को लेकर मृतक की पत्नी ने लगाये गम्भीर आरोप।


//विवेक भास्कर//
नेटवर्क निवाडी। बीते रोज दिनांक 22/07/2020 पुतरीखेरा निवासी पत्रकार सुनील तिवारी की हत्या गांव के ही कुछ तथाकथित दबंगों द्वारा कर दी गयी थी ।
जिसके संबंध में मृतक के पीडित परिजनो ने जिला मुख्यालय आकर पुलिस अधीक्षक श्रीमति वाहनी सिंह से मुलाकात करते हुए न्याय की मांग की है ।
मृतक की पत्नि का आरोप है कि भगंतपुरा निवासी रमेश खंगार और उसके आरोपी साथियों ने घटना के कुछ दिन पूर्व मुझे व मेरे पति को घर आकर जान से खत्म कर देने की धमकी दी थी।
इसके खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट नही लिखी थी हत्या मे शामिल आरोपी पुलिस संरक्षण प्राप्त है तथा उनके ऊपर राजनैतिक संरक्षण भी है ।
इसमे एक आरोपी चन्द्रशेखर शुक्ला का लडका है जो थाना ओरछा मे पदस्थ टीआई विनायक शुक्ला का रिश्तेदार है तथा एक आरोपी विधायक प्रतिनिधि रह चुका है आरोपी बलबीर कमरिया पूर्व मंत्री का नजदीकी है ।
दबंग हत्यारों से पूरा परिवार दहशत में है ।
यह आरोप मृतक पत्रकार की पत्नि ने रोते बिलखते हुए बदहाली स्थिति मे पत्रकारो से आपबीती सांझा करते हुए बताई है।
पीडिता का आरोप है कि अगर सेंदरी पुलिस ने मेरे पति की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही कर ली होती तो मेरे पति की हत्या नही होती।
पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी समेत एएसआई को लाइन अटैच कर दिया है परन्तु मृतक की पत्नि इतने पर संतुष्ट नही है।
वह चाहती है कि एस.आई कर्णपाल सिंह एवं एएसआई संतोष तिवारी को निलबिंत किया जाये तथा हत्या के षड्यंत्र मे शामिल दोषी मानते हुए कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जावे।

●  इनका कहना है कि....

पत्नी



वाहनी सिंह,पुलिस अधीक्षक निवाड़ी