Translate

गुरुवार, 13 मार्च 2025

वेब सीरीज दुपहिया में छतरपुर के बेटे ने बिखेरा अपनी कला का जलवा : थिएटर से बॉलीवुड के सफ़र की दिलचस्प कहानी।

 

//रूपेश जैन//

नेटवर्क छतरपुर। कला और कलाकार दोनों ही एक दूसरे के बिना अधूरे हैं। कोई कुदरती प्रतिभाशाली होता है और कोई अपनी दम पर लगातार प्रयास करते हुए मेहनत कर प्रतिभाशाली बनता है। ऐसी ही कहानी छतरपुर शहर के प्रांजल पटेरिया की है। जो अपनी पहचान कला और अपने चंचल सरल स्वभाव की दम पर बड़े पर्दे पर सुमार कर चुके है। जो समूचे बुंदेलखण्ड के लिए गर्व की बात है। हाल ही में सोनम नायर के निर्देशन में बनी दुपहिया वेब सीरीज जो ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम पर 7 मार्च को रिलीज हुई है। जिसमें 9 एपिसोड हैं जो आधारित है एक सामान्य परिवार जिसको अपनी छोटी-छोटी चीजों से बहुत लगाव रहता है जब वह गुम हो जाती है तो उस परिवार के लिए कितना मुश्किल होता है। जिसमे खुशी और दुःख सारे भाव है। जो कहीं न कहीं हमें जीवन के अहम हिस्सों से जोड़ती है। फिल्म के राइटर और क्रियेटर अविनाश द्विवेदी और चिराग गर्ग हैं। इसके पहले किरण राव के निर्देशन में बनी लापता लेडीज फिल्म में अपनी कला का लोहा मनवा चुके है। जिससे प्रांजल अपनी कला की दम पर पहचान स्थापित करने में सफल रहे। इस फिल्म को भारत की तरफ से ऑस्कर अवार्ड के लिए नोमिनेट किया गया था। प्रांजल ने दुपहिया वेब सीरीज में पिंटू भैया के किरदार में नजर आए है। जिसकी एक्टिंग को खूब भा रही है। इस फिल्म की अधिकतर सूटिंग ओरछा और मुंबई में हुई है। जिसमें एक सीन को बेतवा नही पर बने पुराने पुल पर भी फिल्माया गया है। प्रांजल ने बताया कि पिंटू कहानी में एक नया आयाम जोड़ता है। यह किरदार 5 वे एपिसोड में आता है जो पूरा एक सरप्राइजिंग की तरह होता है। उन्होंने बताया कि समय के साथ साथ किरदार, कहानी और अभिनय में जो ग्रोथ काम में दिखाई देती है इससे पता चलता है कि हमें कितनी सफलता मिल रही है। उन्होंने कहा कई प्रोजेक्ट आने वाले हैं और कई पर शूटिंग चल रही है। 

जल्द इन वेब सीरीज और फिल्मों में आयेंगे नजर

जिसमें सिविल लाइंस, नौसिखिए, बहरूपिया, टपक, मिट्टी, हिट 03 (साउथ की तेलगु फिल्म, 10 दिन का अनशन शामिल है। प्रांजल ने बताया कि उन्होंने अपनी शुरुआत 2013 से शिवेन्द्र शुक्ला के मार्गदर्शन में रंगमंच से की थी। इसके बाद राजामानसिंह संगीत विश्वविद्यालय ग्वालियर से रंगमंच में स्नातक की थी।