● ग्राम दुपारिया में सड़क पर गड्ढों और कीचड़ से लोग परेशान।
//मदन साहू//नेटवर्क छतरपुर। देश लगातार विकास की ओर बढ़ रहा है।लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में विकास आज भी कागजों तक ही सीमित है।कुछ इसी तरह का मामला राजनगर तहसील की ग्राम पंचायत रनगुवां के ग्राम दुपारिया में सामने आया है।जहां आज भी पक्की सड़क का निर्माण न होने से लोग कीचड़ के बीच आवागमन से परेशान हैं।
ग्रामवासियों का कहना है गाँव में पक्की सड़क का निर्माण तो दूर, सड़क पर बीते 17 सालों से मिट्टी तक नहीं डली है।जिससे कच्ची सड़क पर गहरे गड्डे बन गए है।जहां बरसात में पानी भरने से सड़क कीचड़ में तब्दील हो जाती है।
अब देखना यह होगा कि छतरपुर जिले को प्रदेश में नाम दिलाने वाले प्रदेश टाॅपर नरेंद्र पटेल के गांव की सड़कों को कीचड़ से पक्की सड़क में तब्दील करने,प्रशासन कितनी जल्दी आगे आता है।
