Translate

रविवार, 2 अगस्त 2020

बिजावर। भ्रष्टाचारी सरपंच और रोजगार सहायक को नोटिस जारी...खबर का असर,जानिए फॉलो-अप के साथ पूरी खबर।

//जसवंत सिंह यादव//
बिजावर(छतरपुर)। ग्राम पंचायत पतरा के सरपंच विकास असाटी और रोजगार सहायक हरदयाल अहिरवार ने प्रशासन को चुनौती देते हुए खेत में लगी फसल को उजाड़ कर हितैषी खेत तालाब की खुदाई सैकड़ों मजदूर लगा करा रहा काम।
आपको बता दें कि इस सरपंच और रोजगार सहायक ने दो महीने पूर्व ही फर्जी मजदूरों के मस्टर रोल लगा मौके पर बिना कार्य किए इन भ्रष्टाचारियों ने 47424 रुपए हड़प लिया थे।
इस मामले को बुंदेलखंड प्रजेंट न्यूज़ ने प्रमुखता से दिखाया थ ।
प्रशासनिक अधिकारियों तक मामला पहुंचा था और जांच का भरोसा दिया गया था। इन दोनों भ्रष्टाचारियों को कारवाई के खौफ ने इतना डरा दिया कि आनन-फानन में फसल उजाड़ कर काम करना जारी रखा हुए है।
अब अपने भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए जिले में जारी टोटल लाॅक डॉउन रहने के बाद भी इन भ्रष्टाचारियों ने बिना सोशल डिस्टेंस के सैकड़ों मजदूराें की जान जोखिम में डालकर कर अपनी गलती छुपाने के लिए खेत की फसल उजाड़ डाली । जिस खेत पर यह हितैषी खेत तालाब बनाया जा रहा है वह शामिल खाते दारों की भूमि है । सह खातेदारों से भी नहीं ली गई सहमति मनमाने ढंग फसल उजाड़ दी।
इस मामले में जब सीईओ अखिलेश उपाध्याय जनपद पंचायत बिजावर से सम्पर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि यह सम्पूर्ण मामला मेरे संज्ञान में सम्बंधित के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है साथ ही सम्पूर्ण मामले की जांच कराई जा रही है दोषी पाए जाने पर सरपंच के विरुद्ध धारा 40 के तहत पद से हटाए जाने की कार्रवाई की जा सकती है ! साथ ही दोषी पाए जाने पर रोजगार सहायक को भी पद से पृथक किया जा सकता है।

●   फॉलो-अप में जानिए पुरानी खबर।