Translate

बुधवार, 16 सितंबर 2020

निवाड़ी। ग्रामीणों ने लगाई कलेक्टर से गुहार...साहब वह राजनीतिक घराने से है! आंगनबाड़ी में लटका ताला कब खुलेगा हुजूर???


//विवेक भास्कर//

नेटवर्क निवाडी। सर वो राजनैतिक घराने से है और उनके पापा रामनारायण दुबे  नेता है  इसलिए आगनवाड़ी कार्याकर्ता रश्मि दुबे केन्द्र में ताला लगाकर रखती है ।

उक्त आशय का आरोप लगाते हुए चुरारा ग्राम पंचायत के वासिंदो ने कहा कि बीते एक पखवारे से आगनवाड़ी केन्द्र (ब ) चुरारा में कार्यकर्ता ताला लगाये हुए है तथा सहायिका भी इन्हीं की तर्ज पर लापरवाही करती है ।

शिकायत करने के बाद भी उक्त दोनों महिला आगनवाड़ी  कर्मचारियों पर कोई कार्यवाही नही की जा रही है इस आशय की जानकारी ग्रामीणों ने निवाडी मुख्यालय पहुचकर महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी से भी की थी ।

किन्तु राजनैतिक दबाब के चलते आगनवाड़ी का ताला नही खुल पा रहा है ।

चर्चा है कि महिला कार्यकर्ता अवकाश पर है तथा निवाडी में निवास करती है ।

बता दे कि चुरारा आगनवाड़ी केन्द्र में लम्बे अरसे से घोर लापरवाही की जा रही है तथा अधिंकाश समय केन्द्र बंद रहता है।

मध्यान्ह भोजन और पोषित आहार वितरण भी बच्चों को नही दिया जा रहा है ।

यहा पर पदस्थ दोनों महिला कर्मचारी महिने भर में कभी कभार ही आती जाती है 

शासन द्वारा प्रदत्त किसी भी कल्याणकारी योजना का लाभ महिला एवं बच्चों को नही मिल पा रहा  है ।

इस संबंध में कलेक्टर आशीष भार्गव से ग्रामीणों ने गुहार लगाते हुए शीघ्र ही आगनवाड़ी का ताला खुलवाने सहित नियमित केन्द्र संचालित कराने व दोषी महिला कर्मचारियों को हटाने की मांग की है ।