//सत्यम खरे, नीरज चौबे//
बाजना(छतरपुर)। जंगल में पत्ती तोडनें गए युवक की पेड से नीचे गिरनें से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मृतक का पोष्टमार्टम कराया है।
जानकारी के अनुसार, राहुल पिता भगतराम यादव (24) निवासी ग्राम शोभा थाना बाजना गुरुवार सुबह 10 बजे के करीब घर से जंगल में पत्ती तोडनें गया था। शाम तक वह घर नहीं लौटा तलाश करनें पर शाम 7 बजे के करीब उसका शव भरका हार में एक पेड के नीच पडा मिला। माना जा रहा है कि, पेड से फिसलकर नीचे पत्थर पर गिरनें से उसकी मौत हुई है। मृतक के चाचा छोटेलाल पिता नंदराम यादव (40) की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम किया और मौके का पंचनामा बनाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बडामलहरा में शव पोष्ट मार्टम के लिए भेजा है।