भाषण प्रतियोगिता में युवा,वरिष्ठ समाजसेवियों के अलावा जनप्रतिनिधियों ने किए पालीथीन एवं नशा मुक्त भारत को लेकर अपने विचार व्यक्त।
//नरेंद्र अहिरवार//
दमोह। युवा काव्य प्रोत्साहन मंच दमोह के द्वारा आयोजित जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता आज स्थानीय शासकीय ज्ञान चंद्र श्रीवास्तव स्नातक/स्नातकोत्तर महाविद्यालय के ऑडिटोरियम भवन में संपन्न हुई। ज्वलंत समस्या प्लास्टिक/पॉलिथीन मुक्त भारत एवं नशामुक्त हो देश हमारा विषय आधारित जिला स्तरीय भाषण प्रतिस्पर्धा में जिले भर के विभिन्न विद्यालयों सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी की!
कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष मालती असाटी, महाविद्यालय प्राचार्य श्री केपी अहिरवार, वरिष्ठ पत्रकार सुनील गौतम, दिनेश प्यासी,विपिन चौबे अंकुश टिंकी श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कार्यक्रम में हटा विधायक पीएल तंतुवाय सहित जबेरा विधायक धर्मेंद्र भावसिंह लोधी की गरिमामयी उपस्थिति में प्रतिभागियों को पुरुस्कार वितरित किये गए।
विषय विशेषज्ञता उद्बोधन स्वरूप वॉटनी विभागाध्यक्ष डॉक्टर एन आर सुमन सर ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए विषय परोक्ष प्रारम्भिक जानकारी देते हुए उत्साहवर्धन किया।
आयोजन समिति अध्यक्ष नीलेश राठौर"बाबा" ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त प्रतियोगिता में लगभग 120 प्रतिभागियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जिनके मध्य क्रमशः विद्यालयीन एवं महाविद्यालयीन स्तरीय प्रतियोगिता सम्पन्न हुई।
विद्यालय स्तरीय प्रतिस्पर्धा के निर्णायक रूप में विभाग अध्यक्ष डॉक्टर एनआर सुमन,प्रोफ़ेसर श्रीमती मीरा माधुरी मैडम एवं वरिष्ठ रंगकर्मी श्री राजीव अयाची ने निर्णय प्रस्तुत करते हुए समस्त प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम के द्वितीय चरण में निर्णायक की भूमिका में एडवोकेट अनुनय श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार दिनेश प्यासी,एडव्होकेट केएल ताम्रकार एवं विपिन चौबे ने संयुक्त रूप से निर्णय देते हुए सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम संयोजक आशीष तंतुवाय ने किया एवं आभार कार्यक्रम अध्यक्ष समिति अध्यक्ष नीलेश राठोर"बाबा" ने व्यक्त किया!
उक्त प्रतिस्पर्धा दमोह नगर की शान कहे जाने वाले पूर्व निर्दलीय विधायक एडवोकेट आनंद श्रीवास्तव जी को समर्पित किया गया था जिसमें उपस्थित प्रतिभागियों को अंकुश श्रीवास्तव "टिंकी भैया" ने मैडल्स पहनाकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता में विद्यालयीन स्तर पर कुमारी आकांक्षा ठाकुर कुमारी श्वेता ठाकुर विवेक प्रजापति विवेक गुप्ता ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त किया एवं महाविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कृष्णा सिंह पटैल, द्वितीय स्थान विवेक अहिरवार,तृतीय स्थान अनुज सिंह परिहार ,विशिष्ट स्थान अंजलि राज समस्त प्रतिभागियों सहित समिति के विशिष्ट सहयोगी राहुल कुमार रत्नेश रजक ,ललित पालीवाल, आनन्द, राठौर ,सत्यम रजक, प्रिंस भोजक, शंकर श्रीवास्तव, सौरभ राही, देवेंद्र पटैल ,मेघना सोनी,आयुषी सेन,उज़्मा नाज,अंजलि राज ,जानवी सोनी,गरिमा बादल,प्रवेंद्र चन्दकान्त ,शुभम पटेल, त्रिलोक पटैल, राजा,नरेश, नीलेश,चन्द्रपाल,लोकेंद्र राजपूत को मैडल प्रशस्ति पत्र एवं स्म्रति चिन्ह भेट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं की ,शिक्षकों, अभिवावकों की उपस्थिति रही कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम सयोंजक आशीष तंतवाय ने किया एवं आभार आयोजन समिति अध्यक्ष नीलेश राठौर ने व्यक्त किया।
