Translate

शनिवार, 8 फ़रवरी 2020

शादी से पहले प्रेमी जोड़ा फाँसी पर झूला...दोनों की मौत,गाँव मे खुशियों से पहले मौत का मातम।

शादी से पहले प्रेमी जोड़ा फाँसी पर झूला...दोनों की मौत,गाँव मे खुशियों से पहले मौत का मातम।


//आशीष मिश्रा//

 बमीठा(छतरपुर)। शादी से पहले प्रेमी जोड़ा ने रात में खेत पर लगे आम के पेड़ से फाँसी लगा कर जीवन लीला समाप्त कर ली साथ जीने मारने की कसम निभाई गाँव में खुशियों से पहले मातम फैल गया बाहरपुरा गाँव की कुँ सुषमा पिता भैरो पटेल उम्र 18 वर्ष की शादी जखरोंन हीरापुर में देवीन्द्र पटेल से 11 तारीख को होनी थी 7 तारीख को छुई माटी होने के बाद 9 बजे रात को सुषमा अपने प्रेमी नीरज पिता सेवा पाल उम्र 20 वर्ष के साथ नीरज के खेत मे आम के पेड़ से एक रस्सा से दोनों ने फांसी लगा कर जीवन लीला समाप्त कर ली दोनों ने साथ जीने मारने की कसम खाई थी साथ जी नही सके लेकिन मौत को एक साथ गले लगा लिया दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था लेकिन दोनों परिवार शादी को तैयार नही थे लड़की की इक्छा के बगैर परिवार वाले लड़की की शादी जखरोंन में कर रहे थेपुलिस ने मौके पर पहुच कर दोनों का पंचनामा भर कर पी एम के लिये राजनगर भेजा।