ब्यूरो नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण ने मीडिया जगत के कई पत्रकरों को अपने चंगुल में लेने के बाद इसमें एक और नाम जुड़ गया है।
बता दें कि राज्य सभा टीवी के न्यूज़ एंकर एवं प्रोग्राम विशेष के प्रोड्यूसर वैभव राज शुक्ला कोरोना पॉज़िटिव पाए गए हैं।
हाल ही में एक हफ्ते पहले उनके पिता उमेश शुक्ला जो की छतरपुर मध्य प्रदेश से विधायक रहे हैं, वो कोरोना पॉज़िटिव पाए गए थे।
हालांकि वैभव राज का इलाज चिरायू अस्पताल भोपाल में किया जा रहा है. हमे अपेक्षा है कि वे जल्द ही स्वस्थ होंगे।