//प्रदीप विश्वकर्मा//
बक्सवाहा(छतरपुर)। थाना क्षेत्र से करीब 2 किलोमीटर दूर ग्राम मंगरई के पास एक खदान में एक प्लास्टिक बोरी में बंद एक युवक की लाश मिलने का सनसनी खेज मामला सामने आया है।
जानकारी के मुताबिक मगर के पास बनी शाह क्रेशर की पानी से भरी खदान में युवक की लाश तैरती हुई मिली है.
जिसे देख ग्रामीणों द्वारा उसकी जानकारी पुलिस को दी गई.
जिसके बाद बकस्वाहा थाना पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर लाश को खदान से बाहर निकाला गया।
बाहर निकालने के बाद लाश की पहचान मगरई निवासी कल्याण सिंह पिता पंचम सिंह ठाकुर उम्र 40 वर्ष के रूप में की गई है.
जिसके बाद पुलिस ने क्रेशर के आसपास छानबीन कर सुराग तलाशने के प्रयास किए है जानकारी देते हुए SI धनसिंग नलवाय द्वारा बताया गया कि गुमशुदा युवक की 3 दिन पहले थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी अतः पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।