Translate

शुक्रवार, 4 जून 2021

बड़ामलहरा। कोविड-19 की गाईड लाइन का पालन न करने वालों पर हुई कार्रवाई।

//अक्षय जैन//

बड़ामलहरा(छतरपुर)।  लॉकडाउन से अनलॉक हुए आज तीसरा दिन है कोविड 19 की गाईड लाइन पालन करते हुए प्रशासन द्वारा दुकानदारों को कुछ नियम के साथ दुकान खोलने की परमिशन दी गई कोविड 19 की गाइड लाइन के अनुसार दुकानदारों को दुकान के बाहर 2 मीटर पर गोला बनाना, मास्क का प्रयोग करना, दुकानदारों और दुकान पर काम करने वाले लोगों को वैक्सीन लगवाना साथ ही जो भी ग्राहक आते हैं उनको मास्क  दिया जाना एवं मास्क लगाए बिना सामान न बैचना तथा दुकान के बाहर हाथ साफ करने के लिए साबुन और पानी रखना जैसे नियम सुनिश्चित किए गए है इन्हीं को देखने के लिए एसडीएम वी के आनंद के निर्देशन में आज प्रशासन नगर में निकला और दुकानों में जा जाकर चेक किया एवं   जिन दुकानदारों ने कोविड 19 के नियमों का पालन नहीं करने वाले 40 लोगों पर कार्रवाई करते हुए 4 हजार रुपए की राशि का जुर्माना बसूला गया इस पूरे अभियान में तहसीलदार संजय शर्मा, नायब तहसीलदार सुनील कुमार, आर आई सुरेश रावत ,आर आई ठाकुर दास,एसआई रामा प्रसाद लिटोरिया, सदर पटवारी होशियार सिंह, पटवारी माधव सिंह,अरविंद आहिरवार, शरण सिंह ,बृजेश अग्निहोत्री,मनीष दीक्षित,अमित रावत, सोनू खान के अलावा नगर परिषद व पुलिस का अमला मौजूदा।