अक्षय जैन//
बड़ामलहरा(छतरपुर)। बड़ामलहरा पुलिस अनुविभाग के बड़ामलहरा थाना क्षेत्र के धनगुवां गांव की एक महिला को सांप ने काट लिया जिसे समुदाय स्वास्थ्य केन्द्र बड़ामलहरा में भर्ती कराया गया है प्राप्त जानकारी के अनुसार किरण सिंह घोषी पिता संतोष सिंह घोसी उम्र 40 वर्षीय अपने घर में जानवरों को चारा डालने गई थी उसी समय उसे सर्प ने काट लिया उसने अपने परिजनों जब बताया तब उसके परिवार के लोगों उसे समुदाय स्वास्थ्य में बड़ामलहरा लाये जहां खबर लिखे जाने तक उसका उपचार जारी रहा