Translate

शुक्रवार, 4 जून 2021

बक्सवाहा क्षेत्र के जंगलों को बचाने के लिए कांग्रेस की एंट्री, युवा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सहित पार्टीगत अमला पहुंचा बक्सवाहा के जंगल।

//आशीष चौरसिया//

बक्सवाहा(छतरपुर)। बक्सवाहा में डायमंड प्रोजेक्ट पूर्ण रूप से स्थापित होने के लिए करीब 2.15 लाख पेड़ काटे जाने की तैयारी की जा रही है।

जिसको लेकर कई सामाजिक संगठन एवं कई लोग अपनी आसंतुष्टि जाहिर कर रहे हैं।

जिस बीच अब कांग्रेस पार्टी ने भी अपनी एंट्री की हुई है. बता दें कि शुक्रवार को मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी श्री शेषनारायण ओझा पार्टी के अमले के साथ बक्सवाहा क्षेत्र पहुंचे. जहां पर पहुंच कर उन्होंने बक्सवाहा की ग्राम कसेरा,तिलई में जन चौपाल लगाई तथा ग्रामीणों से जंगलों को काटे जाने के बारे में उनकी राय जानी।

इसी बीच प्रदेश प्रभारी श्री ओझा उस जगह (इमली घाट) भी पहुंचे जहां पर लगे हुए करीब 2.15 लाख पेड़ों को काटा जाएगा।

जिस दौरान युवा कांग्रेस के जिला प्रभारी श्री अभिषेक परमार, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष लोकेंद्र वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अक्षय त्रिवेदी, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी खजुराहो कविता राजे, युवा कांग्रेस जिला महासचिव निखिल खारी, छतरपुर विधानसभा उपाध्यक्ष आदित्य मिश्रा के अलावा छतरपुर विधानसभा अध्यक्ष, राजनगर विधानसभा अध्यक्ष गौरव बघेल, बड़ा मलहरा विधानसभा अध्यक्ष सोनू रावत, जिला महासचिव दानिश खान, युवा कांग्रेस नेता गौरव नीरज दीक्षित, पुष्पेंद्र कुशवाहा, आदर्श रावत, शैलेश जैन इत्यादि मौजूद रहे।

गौरतलब है कि बक्सवाहा के जंगलों के पेड़ काटे जाने का मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंच चुका है. जिस पर 01 जुलाई को सुनवाई भी की जाएगी।

तथा स्पष्ट है कि पेड़ों को काटे जाने के समर्थन में एक तबका पेड़ काटे जाने का समर्थन भी कर रहा है।