Translate

गुरुवार, 3 जून 2021

बक्सवाहा। वन विभाग के हत्थे चढ़े दो बन अपराधी, लंबे समय से कर रहे थे जंगल साफ।

//नवनीत जैन//

बक्सवाहा(छतरपुर)। सुनवाहा निवासी दो युवको को मुखबिर की सूचना पर वन विभाग के अमले ने चार पहिया वाहन में सागौन की लकड़ी का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा।

एक ओर जहां क्षेत्र के लोगों द्वारा चलाया जा रहा जंगल बचाओ अभियान चरम पर है जिसकी चर्चा पूरे देश में चल रही है वही दूसरी ओर बक्सवाहा वन विभाग का अमला भी पूरी मुस्तैदी के साथ जंगल के संरक्षण में लगा हुआ है वही जंगल को क्षति पहुंचाने वाले अपराधियों पर भी नकेल कसने का काम वन विभाग द्वारा किया जा रहा है।

 बक्सवाहा वन विभाग की टीम जंगल को नुकसान पहुंचाने वाले ऐसे अपराधी की जानकारी एकत्रित कर कार्यवाही कर रही है वही बीती रात मुखबिर की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर बक्सवाहा वन्य परीक्षेत्र अधिकारी एस के सचान द्वारा अपने वन विभाग के अमले को लेकर पौड़ी के जंगल में पहुंचे जहां पर एक चार पहिया वाहन HR-70-2727 मैं सागौन की लकड़ी का परिवहन किया जा रहा था

वन विभाग की टीम ने  गोविंद लोधी, हीरा सिंह लोधी निवासी सुनवाहा को 18 नग सागौन की ठिंगी जो की ताजा काटी गई प्रतीत हो रही थी साथ ही यह अपराधियो ने अपनी गाड़ी को इस तरीके से बनाया हुआ था की इसमें लंबी लकड़ी आराम से परिवहन की जा सके जिसमें गाड़ी की बीच वाली सीट को अलग कर सागौन की लंबी लंबी ठिंगिया परिवहन की जाती थी। यह अपराधी पिछले लंबे समय से इस कार्य को अंजाम दे रहे थे लेकिन अब यह वन विभाग की गिरफ्त में है वन अधिनियम 1927 के तहत कार्यवाही कर अपराधियों को जेल भेज दिया गया उक्त धरपकड़ में वन परीक्षेत्र अधिकारी एस के सचान के साथ उमाशंकर पटैरिया, शैलेंद्र कुमार अहिरवार, पप्पू दीपांकर, श्रीनिवास दुबे, रामकुमार अहिरवार, शिवकुमार कोल की मौजूदगी रही वही वन परिक्षेत्र अधिकारी एस के सचान से बात करने पर उन्होंने बताया कि हमारे द्वारा लगातार वन परीक्षेत्र की निगरानी पूरी सख्ती से की जा रही है वहीं अपराधियों की धरपकड़ जारी है वन अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।